फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

Wed, 27 Jan 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ के दौरे के शाही स्वागत को सिटी ब्यूटीफुल तैयार है। देखिए तस्वीरों में एक झलक।
विज्ञापन

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

2 of 8
फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। शहर में हर तरफ बस पुलिस और अर्द्घ सैनिक बलों के जवान ही दिख रहे हैं। वीवीआईपी विजिट को लेकर शहर में जिधर नजर दौड़ाओ बस सुरक्षा कर्मी ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

3 of 8
जिन संभावित रूटों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा उस हर रूट पर पुलिस का लगभग 100 मीटर पर नाका लगा दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दौरे की सुरक्षा के लिए लगभग पांच हजार सुरक्षा कर्मी लगे हैं। इनमें पैरामिलिट्री फोर्स, पंजाब, हरियाणा और केंद्र से मंगवाई गई कंपनियां शामिल है।

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

4 of 8
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पहले चंडीगढ़ पहुचेंगे और उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी। ओलांद के लगभग पांच घंटे के दौरे के लिए सुरक्षा की ऐसे प्रबंध किए गये है कि शहर में चिडि़यां भी पर नही मार पायेगी।
विज्ञापन

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

5 of 8
राष्ट्रपति टेक्नीकल एयरपोर्ट से ट्रिब्यून चौक होते हुए पहले कैपिटल कांप्लैक्स जाएंगे और उसके बाद रॉक गार्डन पहुंचेंगे जहां पीएम मोदी उनसे मुलाकात करेंगे। उसके बाद सेक्टर 10 का म्यूजियम देखने के बाद होटल ताज जायेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी जगहों पर सुरक्षा पुख्ता कर दी है।
विज्ञापन

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

6 of 8
होटल ताज के चारों तरफ बंकर बना दिये गये है। होटल चारों तरफ आईटीबीपी के जवान तैनात कर दिए है। होटल ताज के आसपास सुरक्षा का विशेष घेरा बनाया गया है। होटल की आसपास की इमारतों पर शार्प शूटर तैनात किए जाएंगे। होटल के पास की पार्किंग एरिया भी खाली करवा लिया गया है।
विज्ञापन

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

7 of 8
आर्ट कॉलेज और म्यूजियम को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस वालों ने लोगों को उस तरफ जाने भी नही दिया गया। रॉक गार्डन के अंदर भी चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

जी आया नूं ओलांद! फ्रेंच प्रेसीडेंट के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार

8 of 8
पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि कहां और कितने सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा इसके बारे में कुछ नही बताया जा सकता। 24 घंटे पहले कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात कर कर दिए गए हैं। जब तक राष्ट्रपति का दौरा खत्म नही होता कोई भी सुरक्षा कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नहीं हिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें