पशुपालन विभाग के सचिव ने की बैठक, निगरानी बढ़ाने के दिए आदेश
यूटी प्रशासन के पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि विभाग बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के आदेश दिए हैं। सरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि उन्होंने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक भी ली है और उन्हें निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। वहीं, बरवाला क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से मर रहीं मुर्गियों की वजह से इलाके में एवियन फ्लू का भय है।