तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने घर के बाहर खेल रहे साढ़े चार साल के बच्चे को कुचल दिया। गुस्साए परिजनों ने थाने में हंगामा किया और तोड़फोड़ की। देखिए मामला।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर ने बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ की थाने में तोड़फोड़
2 of 6
घटना पंजाब के लुधियाना में दीपक अस्पताल रोड की है। बच्चे को कुचलते हुए कार चालक उसे 20-30 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। यह देख सड़क पर खड़े एक व्यक्ति ने शोर मचाया, तब उसने कार रोकी। उसके बाद फार्च्यूनर ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। शोर सुन बच्चे के परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ करन को दीपक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर ने बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ की थाने में तोड़फोड़
3 of 6
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने तुरंत नंबर का पता कर आरोपी अमरीक सिंह निवासी गांव मलकपुर को काबू कर लिया। जैसे ही लोगों को यह पता चला, वे विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंच गए और आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे।
फॉर्च्यूनर ने बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ की थाने में तोड़फोड़
4 of 6
इसके बाद गुस्साई भीड़ सीधे अंदर घुस गई और गाड़ी पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। शोर सुन थाने में तैनात एसएचओ सुरिंदर कुमार और अन्य मुलाजिम बाहर निकले और उन्होंने गुस्साई भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर ने बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ की थाने में तोड़फोड़
5 of 6
मृतक के दादा रामलाल ने कहा कि उनके बेटे परम लाल के दो बच्चे हैं। उसका परिवार ग्यासपुरा में रहता है। वह खुद एक निर्माणाधीन कोठी में मजदूरी करते हैं। मंगलवार को उनका बेटा अपनी पत्नी और बच्चे को उनके पास छोड़कर खुद अपने काम पर चला गया। उनका पोता करन कोठी के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान फिरोजपुर रोड की तरफ से एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार आई और उनके पोते को टक्कर मारकर दूर तक घसीटते हुए ले गई।
फॉर्च्यूनर ने बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ की थाने में तोड़फोड़
6 of 6
गौरतलब है कि लुधियाना की दीपक अस्पताल वाली रोड पर यह कोई पहला बड़ा हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके है। इसी सड़क पर बीएमडब्ल्यू कार तेज रफ्तार होने के कारण पलट गई थी। हादसे के बाद कार के दो टुकड़े हो गए थे और चालक की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।