फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजी नहीं थे मां-बाप, फिर भी किया था प्रेम विवाह, जानें सुषमा स्वराज से जुड़ी कई अनकहीं बातें...

Wed, 07 Aug 2019 08:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विदेश मंत्री स्वराज के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज ने भारतीय राजनीति में ऐसे आयाम स्थापित किए जिनका हर कोई मुरीद है। आइए ऐसे में जानते हैं सुषमा स्वराज से जुड़ी कुछ अनकही बातें...
विज्ञापन

2 of 6
Sushma Swaraj - फोटो : अमर उजाला
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ। सुषमा स्वराज बेहद शानदार, बेबाक और जबर्दस्त व्यक्तित्व की मंत्री होने के साथ-साथ बेहद संजीदा इंसान भी थीं। सुषमा स्वराज की पढ़ाई चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से हुई थी। यहीं पर उनकी मुलाकात देश के सबसे युवा एडवोकेट जनरल से हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Sushma Swaraj - फोटो : फाइल फोटो
सुषमा स्वराज ने उस जमाने में प्रेम विवाह किया था जब लड़कियों को पर्दे में रखा जाता था। सुषमा  स्वराज के मां-बाप शादी के लिए राजी नहीं थे। सुषमा स्वराज के पति का नाम स्वराज कौशल है। 13 जुलाई 1975 को इनकी शादी हुई। पति स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील हैं। कौशल को महज 34 साल की उम्र में देश का सबसे युवा एडवोकेट जनरल बना दिया गया था।

4 of 6
Sushma Swaraj - फोटो : फाइल फोटो
स्वराज कौशल 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर भी बन गए थे। वे 1990 से 1993 तक उस पद पर रहे। सुषमा और स्वराज की प्रेम कहानी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में शुरू हुई। वहां दोनों पहली बार मिले, मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। प्यार हुआ, परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन

5 of 6
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पर सुषमा और स्वराज को शादी करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े क्योंकि दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। वो दौर तब का था, जब बेटियों को पर्दे के पीछे रखा जाता था। प्रेम विवाह करना तो दूर, होने वाले दूल्हे की शक्ल भी नहीं दिखाई जाती थी। लेकिन सुषमा स्वराज ने हिम्मत दिखाई और जैसे-तैसे परिवार को मनाकर शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
सुषमा स्वराज 25 साल की उम्र में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री बन गई थीं। उनकी एक बेटी है बांसुरी, जो वकील है। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। पति स्वराज कौशल 1998 से 2004 तक हरियाणा से राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। सुषमा स्वराज कई भाषाएं जानती थीं। वे एनसीसी से भी जुड़ी थीं और बेहद बेबाकी से हिन्दी बोलती थीं। उनकी संवाद शैली बेहद दिलचस्प थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें