फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview: मिल्खा सिंह ने बताया- ऐसा क्या करें कि पदक जीत लाएं खिलाड़ी

Mon, 07 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
खेलों में पदक जीतना और मुकाम हासिल करना आसान नहीं है, लेकिन फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह इसके लिए एक गुरुमंत्र दे रहे हैं। पढ़िए स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
दरअसल, मिल्खा सिंह का कहना है कि देश के युवा कम मेहनत करके ज्यादा पाने की चाहत रखते हैं, जबकि मेहनत के बिना कोई मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता। इस​लिए खूब मेहनत करो, तभी खिलाड़ी ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह पंजाब के पटियाला में वाईपीएस स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि देश में खेलों को बढ़ाव देने की जरूरत है। युवाओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है, लेकिन उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

4 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार 2020 टोक्यो ओलंपिक में अधिक पदक लाने के दावे कर रही है, लेकिन केवल बातों से यह नहीं होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देना होगा। कोच नियुक्त कर उनकी जिम्मेदारी तय करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
पैरा-ओलंपिक में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मिल्खा सिंह ने कहा कि जब तक खिलाड़ी में कुछ कर दिखाने का जुनून नहीं होगा तब तक पदक की उम्मीद बेमानी है। खिलाडिय़ों को पदक लाने के बाद नहीं, बल्कि पहले सम्मान देने के बारे में सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने बायोपिक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने प्रसिद्ध खिलाड़ियों की बायोपिक बनाकर अच्छी शुरुआत की है। नामी खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी देखकर भावी ​खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें