22 साल की उम्र में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनी और 28 साल की उम्र में एयरफोर्स की पहली महिला क्रिकेटर। बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने वाली इस बेटी का जज्बा दंग कर देगा।
विज्ञापन
2 of 5
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिखा पांडे
बात हो रही है, महिला वर्ल्ड कप में बेहतरीन आल राउंडर के रूप में उभरी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिखा पांडे की। वर्ल्डकप में शानदार परफॉरमेंस के लिए जहां पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर को डीएसपी पद से नवाजा है। वहीं इसी टूर्नामेंट में शिखा पांडे ने भी देश में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे लेकर एयरफोर्स अथारिटी खासी उत्साहित है।
विज्ञापन
3 of 5
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिखा पांडे
इंडियन एयरफोर्स में एयर ट्रैफिक कंट्रोल अफसर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिखा पांडे इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिसने नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट में अपने जौहर दिखाए हैं। काबिलेगौर है कि इस वुमेन वर्ल्डकप में भी दो अहम मैचों में शिखा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया को बढ़त मिली और टीम फाइनल तक भी पहुंची थी।
4 of 5
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिखा पांडे
इसी के चलते इंडियन एयरफोर्स की ओर से फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिखा पांडे का न केवल भव्य स्वागत किया गया, बल्कि इंडियन एयरफोर्स अथारिटी ने अपनी इस पहली महिला क्रिकेटर एयरफोर्स अधिकारी को सम्मान से नवाजा गया। चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने बकायदा उन्हें सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित भी किया।
शिखा ने 30 जून 2012 को भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमीशन किया गया था। एयरफोर्स में सेवाओं के दौरान शिखा पांडे ने मार्च 2014 में बांग्लादेश के साथ-साथ ट्वंटी-ट्वंटी टूर्नामेंट से अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था। बाद में उन्होंने 27 वन डे और दो टेस्ट मैच भी खेले। बढ़िया परफॉरमेंस के चलते उन्हें वुमेन वर्ल्डकप के लिए चुना गया था।