फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसे मिलिए, 180 डिग्री तक घुमा लेते हैं गर्दन व कमर, उम्र सिर्फ 18 साल

Tue, 14 Nov 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन रबडमैन जसप्रीत सिंह कालरा - फोटो : File Photo
फिल्मों में पीठ के उपर चेहरा दिखना आत्मा या भूत के लक्षण होते हैं, लेकिन यहां ये लक्षण एक जिंदा इंसान में हैं। यकीं न हो तो देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा - फोटो : अमर उजाला
युवक रबडमैन के नाम से जाना जाता है और इसका नाम है जसप्रीत सिंह कालरा। 18 साल का जसप्रीत 180 डिग्री तक गर्दन व कमर और 360 डिग्री पर हाथ घुमा लेता है। जसप्रीत दुनिया में दूसरा सबसे लचीला आदमी है।
विज्ञापन

3 of 6
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा - फोटो : अमर उजाला
जसप्रीत के मुताबिक, जब वे 7वीं कक्षा में थे तो क्लास लगाने से बचने के लिए दोस्तों के साथ स्कूल में लगाई गई योग क्लास में पहुंच गए। क्लास में मुझे और मेरे दोस्त को चुन लिया। जसप्रीत बताते हैं कि उसके बाद क्लास में दोस्त तो बस एक दिन ही गया, लेकिन उन्होने रोजाना जाना जारी रखा। 10 कक्षा तक बस मौज मस्ती में ही योग करता। सॉफ्टबॉल, हैंडबॉल और योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता। इनमें डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर भी खेला। 

4 of 6
जसप्रीत सिंह कालरा
एक दिन टीचर्स ने किसी एक खेल को चुनने के लिए कहा, जिसमें मैं अपना कैरियर बना सकूं। खूब सोचा लेकिन योग के अलावा किसी का स्कोप नजर नहीं आया। इसलिए योग को चुना। जसप्रीत का लक्ष्य वर्ल्ड का मोस्ट फ्लेक्सिबल मैन बनने और लिम्का और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने का है। 
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत सिंह कालरा
जसप्रीत बताते हैं कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए दो बार रिजेक्ट हुआ, फिर भी हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार रबड़ मैन के तौर पर नाम दर्ज कराकर ही दम लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत सिंह कालरा
इसके अलावा असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड में डेढ़ महीने पहले ही ग्रेटर फ्लेक्सिबल मैन इन वर्ल्ड के तौर पर नाम दर्ज करवाया है। 19 मई 2015 को यू्निक वर्ल्ड रिकार्ड में वर्ल्ड यंगेस्ट फ्लेक्सिबल ब्वाय के तौर पर नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें