बीच सड़क पर अचानक एक युवक हेलमेट डालकर नाचने लगा। देखते ही देखते कई युवक-युवतियों ने भी उसके साथ नाचना शुरू कर दिया। नॉर्थ कंट्री मॉल में यह फ्लैश मॉब किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर इस फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया था। फ्लैश मॉब में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं के 80 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा अभियान का संदेश दिया। युवाओं ने फ्लैश मॉब करते हुए सड़कों पर सफर सुरक्षित व सहज बनाने के लिए ट्रैफिक रूल फॉलो करने का संदेश दिया। इस दौरान कुछ युवकों का हेलमेट डालकर विभिन्न गानों पर नाचना और ट्रैफिक सिग्नल्स की जानकारी देना लोगों के आकर्षक का मुख्य केंद्र रहा।