लुधियाना में हुए दर्दनाक और भयानक कार हादसे के जख्म इतने गहरे हैं कि यह लोगों की जुबान से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इससे जुड़ी बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भयानक कार हादसा
गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना में पढ़ने वाली ईशानी और रिशिका बस्सी अपने दोस्त संयम अरोड़ा, गोरिश और अक्षित के साथ जब सिधवां नहर के किनारे जा रही थी तो उन्हें कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके सफर का हश्र दर्दनाक होगा।
विज्ञापन
3 of 5
भयानक कार हादसा
एक हिंदी दैनिक की वेबसाइट के मुताबिक हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सभी दोस्त कार में झूम रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। यह वही कार है, जो हादसे का शिकार हुई।
4 of 5
भयानक कार हादसा
- फोटो :
उन्होंने हादसे से पहले कार में लिखे जो खत तूझे.. गीत गाया था। तेज रफ्तार से दौड़ने के चलते कार गांव देतवाल के पास बेकाबू हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई थी। आवाज सुनते ही गांव के लोग पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवाओं की मौत हो चुकी थी। जबकि अक्षित की सांस चल रही थी।
हादसे के बाद का मंजर रूह कंप-कंपा देने वाला था। कार चला रहे गोरीश का सर पेड़ के तने से चिपका था। एक लड़की की बाजू उखड़ गई थी और एक लड़के का सिर बुरी तरह पिचका हुआ था। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसका पुर्जा-पुर्जा बुरी तरह बिखर गया था।