फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को मारकर शहीद होने वालों में 5 वीर सपूत ये भी, ऐसे दी शहादत

Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
आतंकियों को मारने के बाद शहादत को प्राप्त हुए हरियाणा के वीर सैनिक - फोटो : फाइल फोटो
श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद होने वाले CRPF के कमांडेंट प्रमोद कुमार अकेले नहीं, ये 5 वीर सपूत भी ऐसे ही आतंकी हमलों में शहादत का जाम पी चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आतंकियों को मारने के बाद शहादत को प्राप्त हुए हरियाणा के वीर सैनिक - फोटो : फाइल फोटो
3 जुलाई 1999 को कारगिल में हुए शहीद: झज्जर के गांव ससरौली के लेफ्टिनेट बलवान सिंह 3 जुलाई 1999 को कारगिल में शहीद हुए थे। 6 मार्च 1999 को 18 ग्रेनेडियर्स में कमिशन मिला था। शहीदी के बाद महावीर चक्र से बलवान सिंह को सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
आतंकियों को मारने के बाद शहादत को प्राप्त हुए हरियाणा के वीर सैनिक - फोटो : फाइल फोटो
2 जनवरी 2016 को गुरसेवक सिंह हुए शहीद: पंजाब के पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले में हरियाणा के अंबाला का बहादुर बेटा गुरसेवक सिंह शहीद हो गया था, लेकिन उसकी शहादत उसके परिजनों को देशभक्ति का वो जज्बा दे गई जिसे देख और सुनकर हर कोई शहीद गुरसेवक और उसके परिजनों को दिल से सलाम कर रहा है।

4 of 6
आतंकियों को मारने के बाद शहादत को प्राप्त हुए हरियाणा के वीर सैनिक - फोटो : फाइल फोटो
5 अगस्त 2015 में ऊधमपुर में रॉकी हुए शहीद: रॉकी का जन्म 15 सितंबर, 1990 को हुआ था। वह यमुनानगर जिले के बिलासपुर में रामगढ़ माजरा गांव के रहने वाले थे। वह वर्ष 2012 में बीएसएफ में शामिल हुए और 59वीं बटालियन में सेवारत थे। शहीद रॉकी 5 अगस्त, 2015 को उधमपुर से 17 किलोमीटर दूर सिमरौली में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
आतंकियों को मारने के बाद शहादत को प्राप्त हुए हरियाणा के वीर सैनिक - फोटो : फाइल फोटो
21 फरवरी 2016 में पवन बेनीवाल हुए शहीद: जींद के कैप्टन पवन 21 फरवरी 2016 में  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। कैप्टन पवन हरियाणा के जींद के सपूत थे। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आतंकियों को मारने के बाद शहादत को प्राप्त हुए हरियाणा के वीर सैनिक - फोटो : फाइल फोटो
13 अप्रैल को मेजर सुमित देशवाल: हरियाणा का वीर सपूत मेजर सुमित उर्फ़ अमित देशवाल 13 अप्रैल 2016 को मणिपुर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। अमित एक ट्रेंड कमांडो थे। मेजर अमित देशवाल ने साल 2006 के 10 जून को कमिशन हुए थे। उन्हें रोमांचक अभियानों की सफलता के बाद स्पेशल फोर्स के लिए चुना गया और साल 2011 में उन्होंने इलाइट सर्विस ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें