फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'हे ज्वाला मां, हमारा क्या कसूर था, जो मेरे 5 बेटे अपने पास बुला लिए'

Tue, 16 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
1 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के - फोटो : अमर उजाला
घर के इकलौते चिराग थे चार युवक। मां के दर्शन करने गए थे, लेकिन मां ने उन्हें अपने पास ही बुला लिया। अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तस्वीरों में देखिए दर्दनाक हादसा।

2 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पांच युवकों की रविवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। देहरा उपमंडल के तहत देहरा-ज्वालाजी मार्ग पर स्थित नकेड़ खड्ड में नहाते हुए पांचों युवक डूब गए थे, जबकि एक 14 साल के किशोर अर्शदीप को प्रवासी मछुआरे ने बचा लिया। मृतक युवकों की पहचान जसविंद्र सिंह (18) पुत्र सुरजीत सिंह, धीरज सैणी (19) पुत्र बलवीर सिंह, मक्खन सिंह (31) पुत्र तेजा सिंह, जगदीप सिंह (20) पुत्र गुरदीप सिंह, दीपक सैणी (20) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव रिहानां कलां तहसील एवं जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

3 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के - फोटो : अमर उजाला
लोगों द्वारा बचाए गए युवक अर्शदीप ने आंखों देखी बताई तो वह रोने लगा। उसने बताया कि रिहानां कलां गांव से वह और उसके दोस्त चिंतपूर्णी और ज्वालाजी माता के दर्शनों के लिए ट्रैक्टर ट्राली में निकले थे। रविवार सुबह ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद वह वापस जा रहे थे। इस दौरान नकेड़ खड्ड (धवाला गांव के निकट) में नहाने के लिए सभी रूक गए। करीब छह-सात युवक नकेड़ खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। इसमें एक युवक नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के चक्कर में पांच युवक भी एक-एक करके गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

4 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के - फोटो : अमर उजाला
घटना का पता चलाते ही पुलिस, एसडीएम देहरा मलोक सिंह और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर चार युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। एक युवक का शव काफी देर बाद मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक युवकों के परिजन भी देहरा पहुंच गए। युवक अर्शदीप ने बताया कि जसविंद्र सिंह, दीपक, मक्खन सिंह और जसविंद्र परिवार के इकलौते चिराग थे और उनमें से कोई भी युवक तैरना नहीं जानता था।

5 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में सबसे बड़ा मक्खन सिंह था जो कि खुद ट्रैक्टर-ट्राली चलाकर सभी को साथ लेकर गया था। मरने वालों में शामिल दीपक (22) कुछ समय पहले ही जार्डन से आया था और कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था। धीरज सैनी (17) बारहवीं का छात्र था। जसविंदर सिंह (15) दसवीं में पढ़ता था। मक्खन सिंह (30) विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। मक्खन खेतीबाड़ी का काम करता था। वहीं जगदीप सिंह (18) संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर हादसे की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि देर शाम तक मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना नहीं दी गई। थाना मेहटियाना से आई पुलिस भी गांव के लोगों से ही जानकारी लेकर चली गई। देर शाम हादसे का पता चला तो गांव के सरपंच मेजर सिंह, पंचायत सदस्य व अन्य तीन-चार गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसडीएम देहरा मलोक सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें