फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए किस तरह चंडीगढ़ में पहली बार किया गया पेड़ों को री-प्लांट

Fri, 19 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
चंडीगढ़ में पहली बार किया गया पेड़ों को री-प्लांट - फोटो : Amar ujala
अब चंडीगढ़ निगम ने भी पेड़ों को री-प्लांट करना शुरू कर दिया है। तस्वीरों में देखिए किस तरह पहली बार किया गया पेड़ों को री-प्लांट।
विज्ञापन

2 of 4
चंडीगढ़ में पहली बार किया गया पेड़ों को री-प्लांट - फोटो : Amar ujala
अब निगम ने भी पेड़ों को री प्लांट करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को निगम के बागवानी विभाग ने पहली बार सेक्टर-16/17 के चौक पर गिरे एक
पेड़ को री प्लांट किया। अभी तक शहर में सिर्फ सेक्टर-26 मंडी के व्यापारी राहुल महाजन ही पेड़ री प्लांट कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
चंडीगढ़ में पहली बार किया गया पेड़ों को री-प्लांट - फोटो : Amar ujala
शुक्रवार को निगम के बागवानी विभाग के एसडीओ किरण दीप के नेतृत्व में पेड़ को री प्लांट करने की कार्रवाई हुई। यह पिलखन का पेड़ 13 अगस्त को शहर में
हुई झमाझम बारिश में गिर गया था। पेड़ की जड़ें दीमक लगने से खोखली हो गईं थीं। शुक्रवार को पेड़ को री प्लांट करने से पहले उस पर दवा डाली गई। यह पेड़ 50 साल पुराना है। 
विज्ञापन

4 of 4
चंडीगढ़ में पहली बार किया गया पेड़ों को री-प्लांट - फोटो : Amar ujala
अभी तक शहर में जब भी कोई पेड़ कमजोर होकर गिरता है तो उसे उठाकर नगर निगम और प्रशासन स्टोर में ले जाता है। बाद में उसे सस्ते में बेच देता है।
निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि अब आगे से जो भी ऐसे पेड़ होंगे, उन्हें निगम खुद री प्लां करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें