एक मां ने सपने में भी सोचा न होगा कि अपनी तरफ से अच्छा सोचकर किया फैसला उसके दोनों बेटों की जान ले लेगा। ऐसे हुआ जालंधर में, जहां एक मां अंजाने में अपने 2 बेटों की 'कातिल' बन गई। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
अंजाने में अपने 2 बेटों की 'कातिल' बनी मां, एक साथ दफन
2 of 6
घटना पंजाब के जालंधर के अमन नगर में घटी। दोनों बच्चे शरारत न करें, यही सोचकर महिला अपने दोनों बेटों को घर में छोड़कर बाहर कुंडी लगाकर चली गई, लेकिन पीछे से आग लगी और दोनों जिंदा जल गए। मार्मिक घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
अंजाने में अपने 2 बेटों की 'कातिल' बनी मां, एक साथ दफन
3 of 6
दोनों मासूम भाई आशु और अंशु रामचंद्र के पुत्र थे। आदित्य लोहड़ी और आशु होली के दिन पैदा हुआ था। दोनों भाई सारा दिन खेला करते थे। दोनों नर्सरी में पढ़ते थे। एक साथ स्कूल में आना-जाना। दोनों को पोस्टमार्टम के बाद किशनपुरा श्मशानघाट में एक ही कब्र में दफना दिया गया।
अंजाने में अपने 2 बेटों की 'कातिल' बनी मां, एक साथ दफन
4 of 6
यूपी के जिला फतेहपुर के गांव किसान पिंड का मूल निवासी रामचंद्र लोहे की ढुलाई की फैक्टरी में काम करता है और उसकी पत्नी गीता लोगों के घरों में बर्तन वगैरहा धोकर घर का गुजारा चलाती है। रामचंद्र अमन नगर में जसविंदर सिंह के मकान में किराए पर रहता है। उसके दो बेटे साढ़े तीन वर्ष आदित्य और साढ़े चार वर्ष के आशू घर में रहते थे। सोमवार की सुबह रामचंद काम पर चला गया और पत्नी गीता घर से निकलने वक्त कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर चली गई।
विज्ञापन
अंजाने में अपने 2 बेटों की 'कातिल' बनी मां, एक साथ दफन
5 of 6
कुछ देर बाद मकान मालकिन भूपिंदर कौर ने कमरे से धुआं निकलता देखकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गया। इसके बाद पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। आग से दोनों बच्चे पूरी तरह झुलस गए थे। मकान मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि रामचंद्र आठ माह पहले ही उनके पास रहने के लिए आया था।
अंजाने में अपने 2 बेटों की 'कातिल' बनी मां, एक साथ दफन
6 of 6
राम चंद्र मूल रूप से गांव किसान पिंड फतेहपुर यूपी का रहने वाला है और उसने आगे स्थायी तौर पर पंजाब में बसने की योजना बना रखी थी। घटना से कोहराम मच गया। गीता की हालत तो रो रोकर बिगड़ गई। उसके दोनों लाडले उसको छोड़कर जा चुके थे। उसकी चीखें सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल से कराया।