फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर पहले भी हो चुके हैं 3 हादसे और 4 की मौत, चीखें में बदल गया था सफर

Wed, 09 Jan 2019 01:59 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
टॉय ट्रेन के इंजन में लगी आग
ऐतिहासिक कालका-शिमला ट्रैक पर पहले भी तीन बड़े हादसे हो चुके हैं और 4 लोगों की मौत भी। लोगों की चीखों में बदल गया था सफर, कुछ ऐसा था मंजर।
विज्ञापन

2 of 7
टॉय ट्रेन के इंजन में लगी आग
मंगलवार की दोपहर हेरिटेज कालका-शिमला रेल ट्रैक पर कुमारहट्टी के पास हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस में आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वे चिल्लाने लगे, कुछ लोग चलती ट्रेन से कूदने लगे। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी और सहयोगियों की मदद से अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। निकटवर्ती स्टेशन धर्मपुर और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
टॉय ट्रेन के इंजन में लगी आग
सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन इस हादसे ने रेलवे की चिंता जरूर बढ़ा दी है। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि हिमालयन क्वीन 52455 के इंजन में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। ट्रेन के लोको पायलटों, गार्ड व टीटीई की मुस्तैदी से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। अब रेलवे उन कर्मचारियों को उपयुक्त पुरस्कार देंगे, जिनकी मुस्तैदी से इंजन में आग लगने के समय बड़ी घटना होने से बच गई।

4 of 7
टॉय ट्रेन
हिमालयन क्वीन के साथ एक हादसा सितंबर 2015 में भी हुआ था। उस वक्त भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। कालका परवाणू के बीच हिमालयन क्वीन के इंजन डिब्बे कपलिंग खुल जाने के कारण अलग-अलग हो गए। गनीमत यह रही कि डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। इस घटना के कारण उस समय भी ट्रेन में यात्रा कर रहे सैलानियों में हड़कंप मच गया था। उस दिन दो बार ट्रेन के इंजन ने धोखा दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
टॉय ट्रेन
साल 2015 में ही कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन डिरेल हो गई थी। इस हादसे में दो विदेशी सैलानियों की जान चली गई थी। हादसा ट्रेन के 3 डिब्बे उतरने से हुआ था। पटरी से उतरने के बाद डिब्बे पलट गए थे। 37 सैलानियों और 2 टूरिस्ट गाइड के साथ चार्टर ट्रेन में टूर पर निकले थे। 15 मिनट ही हुए थे कि हाल्ट टकसान से कुछ ही दूरी पर दो डिब्बे रेल की पटरी से उतर गए और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
टॉय ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
साल 2014 में टॉय ट्रेन से कटकर बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधीक्षक की मौत हो गई थी। इनकी पहचान चंद्रमणि (65) निवासी टुटू नियर गैस एजेंसी के तौर पर हुई। हादसे के समय यह जतोग रेलवे ट्रैक पर टहल रहे थे। अचानक शिमला की ओर से कालका जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई। पुलिया में ट्रैक तंग होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर पाए और ट्रेन से कटकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टॉय ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
जतोग ट्रैक पर पर इसी इस तंग पुलिया ने एक बच्चे की जान ले ली थी। नवंबर 2014 में एक महिला और दस साल का लड़का पुलिस क्रॉस कर रहे थे कि अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर दोनों हड़बड़ा गए और पुलिया पार करने की जल्दी में दोनों नीचे गिर गए। इसमें लड़के की मौत हो गई थी, जबकि महिला घायल हो गई थी। वह महिला आज तक उस सदमे से निकल नहीं पाई है कि उसकी आंखों के सामने बच्चे की मौत हो गई थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें