फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर पंजाबी सिंगर के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर, दर्ज की गई FIR

Fri, 31 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
मशहूर पंजाबी सिंगर के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। उनके, पिता और भाई के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 6
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख की। हरियाणा के फतेहाबाद की पुलिस ने उनके और उनके पिता व भाई समेत 8 लोगों के खिलाफ जालसाजी गिरोह चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना सिटी प्रभारी सुरेंद्र कंबोज के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत देकर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 6
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
आरोपियों में पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख भी शामिल हैं। शिकायत में कहा गया है कि इन्होंने धोखाधड़ी ने जालसाजी से इकरारनामा बनाया और 171 कनाल 18 मरला जमीन का सौदा हुआ दिखाकर फर्जी एग्रीमेंट अदालत में पेश कर दिया। इसके बाद पीएस मल्होत्रा को ओमप्रकाश का वकील दिखाकर एग्रीमेंट की बिनाह पर कोर्ट से 27 मई, 2015 को दावा डिग्री भी करवा लिया।

4 of 6
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी जमीन पर बॉयोगेस प्लांट लगाने के नाम पर कागजी कार्रवाई के बहाने धोखे से साइन करवा लिए और इसके बाद अन्य फर्जी कागजात तैयार करवाते हुए उसकी जमीन अपने नाम करवाई। इस मामले में पहले शिकायतकर्ता ने एएसपी गंगाराम पूनिया को शिकायत सौंपी थी, सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार को मार्क होने के बाद मामले की जांच इक्नोमिक सैल को भेज दी गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
जांच में आरोपी पाए जाने पर पुलिस ने गांव बहबलपुर निवासी निशान सिंह, निशान सिंह के बेटे मनकीरत औलख (सिंगर) व उसके भाई रवि औलख, अवतार सिंह निवासी फतेहाबाद, गुलविंद्र सिंह, दलजीत सिंह निवासी हिजरावां कलां, एडवोकेट नरेंद्र सिंह संधु निवासी फतेहाबाद, एडवोकेट पीएस मल्होत्रा व अन्य लोग आरोपी पाए गए तो सभी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
मनकीरत औलख पंजाबी गीतों के महशूर कलाकार हैं। नववर्ष के उपलक्ष्य पर एसपी ओपी नरवाल ने पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। एसपी ओपी नरवाल ने शहरवासियों का मनोरंजन करने के लिए पंजाबी गीतों के महशूर कलाकार मनकीरत सिंह औलख का बुलाया था। इस कार्यक्रम में एसपी, एसएचओ व अन्य लोगों ने जमकर नाचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें