ब्राजील में अब से कुछ घंटों बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत से हो जाएगी। सिटी ब्यूटीफुल की फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ी इसका लुफ्त उठाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ के फैन्स का फुटबाल फीवर
2 of 8
सेक्टर-42 स्थित फुटबॉल एकेडमी के करीब 30 युवा फुटबॉलरों पर वर्ल्ड कप का ऐसा खुमार छाया है कि वह देर रात शुरू होने वाले मैचों को देखने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ के फैन्स का फुटबाल फीवर
3 of 8
इस एकेडमी को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान हरजिंदर सिंह की देखरेख में चलाया जा रहा है। इनकी बदौलत आज इस एकेडमी से 22 इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी देश के विभिन्न प्रतिष्ठत क्लबों और नेशनल टीम में खेल रहे हैं।
तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ के फैन्स का फुटबाल फीवर
4 of 8
खिलाड़ी ब्राजील के नेमार, डेविड लेविस तो कोई पुर्तगाल के रोनाल्डो, स्पेन के रेमोंस के खेल का दीवाना है। यहां के युवा इन खिलाड़ियों की खेलने की शैली से भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ के फैन्स का फुटबाल फीवर
5 of 8
सुमित राठी सेंटर बैक की भूमिका में खेलते हैं ब्राजील के डेविड इनके सबसे फेवरेट खिलाड़ी हैं। डेविड को वह खेलते हुए देखना चाहते हैं, क्योकि इनके पास हेड से फुटबॉल को गोल में बदलने की क्षमता है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ के फैन्स का फुटबाल फीवर
6 of 8
करण राइट से खेलते हैं। उनकी फेवरेट टीम स्पेन है। क्योंकि पिछले वर्ल्ड कप में स्पेन की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची थी। वह इस टीम के रेमोस के दीवाने हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ के फैन्स का फुटबाल फीवर
7 of 8
महामुकाबला शुरू हो चुका है। फुटबॉल फैन्स स्टार खिलाड़ियों के रंग में दिखने लगे हैं। सबसे ज्यादा मांग ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार द सिल्वा सांतोस की जर्सी की है।
तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ के फैन्स का फुटबाल फीवर
8 of 8
सेक्टर-17 में स्थित चंडीगढ़ स्पोर्ट्स के हरिकेष के अनुसार एक सप्ताह में तीन सौ से ज्यादा फुटबॉल बिक चुके हैं। सेक्टर22 के स्पोर्ट्स कार्नर के सुनील के अनुसार वर्ल्डकप के कारण फुटबॉल से जुड़े हर समान की अच्छी बिक्री हो रही है।