फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया वर्ल्ड का ये अंदरुनी सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप?

Tue, 02 Jun 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ में पहुंचीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2015 अदिति आर्या ने खोले अंदरुनी राज कि वे इस खिताब तक कैसे पहुंचीं। देखिए, उनका सफर।
Trending Videos
विज्ञापन

मिस इंडिया वर्ल्ड का ये अंदरुनी सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप?

2 of 7
अदिति आर्या अब मिस वर्ल्ड 2015 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अदिति के साथ मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल वृतिका सिंह और मिस इंडिया सुपरनेशनल आफरीन रैचेल वाज भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मिस इंडिया वर्ल्ड का ये अंदरुनी सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप?

3 of 7
अपने बारे में बताते हुए अदिति आर्या ने कहा कि उनका बचपन चंडीगढ़ में ही बीता है। उन्होंने सेक्रेड हार्ट स्कूल से आठवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह गुड़गांव शिफ्ट हो गईं। निजी कंपनी में बतौर बिजनेस एनालिस्ट जॉब करने वाली अदिति ने कुछ समय पहले ही मॉडलिंग की शुरूआत की। सबसे पहले वह दिल्ली में आयोजित एक प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप रहीं। इसके बाद उनका चयन मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए हुआ।

मिस इंडिया वर्ल्ड का ये अंदरुनी सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप?

4 of 7
अदिति के अनुसार 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस समय कंपीटीशन कम था। अब यह पहले से काफी टफ हो गया है। इस प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी का मुकाबला कम से कम 130 देशों की सुंदरियों से होता है। साथ ही मिस वर्ल्ड ब्यूटी विद ब्रेन की प्रतियोगिता होती है। मॉडलिंग में कैरियर की भी काफी संभावनाएं हैं। लोग इसके बारे में गलत धारणाएं और सोच रखते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

मिस इंडिया वर्ल्ड का ये अंदरुनी सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप?

5 of 7
मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल वृतिका सिंह बताती हैं कि वे लखनऊ में पली-बढ़ीं। उनके पिता साइंटिस्ट हैं। वह चाहते थे कि वृतिका भी साइंटिस्ट बने। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वृतिका ने नहीं सोचा था कि एक दिन वह मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने स्टेट लेवल पर एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद वह सिर्फ कुछ ही महीनों में इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। इस साल देश के लिए क्राउन जीतने की उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

मिस इंडिया वर्ल्ड का ये अंदरुनी सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप?

6 of 7
मिस इंडिया सुपरनेशनल आफरीन रैचेल वाज मूलरूप से मुंबई की रहने वाली हैं और वर्तमान में न्यूजीलैंड में बसी हैं। वे मंगलौर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। मॉडलिंग में उनका लगाव पहले से है। न्यूजीलैंड में भी वह मॉडलिंग कर चुकी हैं, लेकिन सिर्फ शौकिया तौर पर। मुंबई में वह पढ़ाई के सिलसिले में आई थीं। यहां आफरीन ने अपने शौक को समय और मौका दिया। इसके बाद वह मिस इंडिया सुपरनेशनल प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस इंडिया वर्ल्ड का ये अंदरुनी सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप?

7 of 7
तीनों फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड, मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और मिस इंडिया सुपरनेशनल के लिए देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तीनों युवा मॉडल एक कार्यक्रम के लिए सिटी ब्यूटीफुल में थीं। तीनों ने इंटरनेशनल लेवल पर 2000 के बाद खास उपलब्धि न बना पाने पर बातचीत की। साथ ही मॉडलिंग को कैरियर बनाने पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें