शिक्षा के मंदिर में आज वो हुआ जो होना नहीं चाहिए था। पुलिस और छात्र आपस में भिड़ गए। जिसमें लाठी-डंडे, वाटर कैनर, पत्थर, हवाई फायरिंग, सभी का प्रयोग किया गया। देखिए इस हिंसक टकराव की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
Students, cops clash at Panjab University
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा आंदोलन नौवें दिन उग्र हो गया। मंगलवार को जहां छात्रों ने वीसी कार्यालय का घेराव कर आफिस में जबरन घुसने की कोशिश की, वहीं छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को छात्रों पर सख्ती करनी पड़ी। जिसके चलते छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हिंसा छिड़ गई।
विज्ञापन
3 of 12
Students, cops clash at Panjab University
इस हिंसा में करीबन चालीस छात्र व पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। कुछ छात्र बचने के लिए पीयू कैंपस स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में भी घुस गए। वहां पौने तीन घंटे बाद जिला बार एसोसिएशन ने मध्यस्थता कर गुरुद्वारे में शरण लेने वाले 38 छात्रों का पुलिस को सरेंडर करवाया। देरशाम तक पीयू में तनाव की स्थिति बनी रही।
4 of 12
Students, cops clash at Panjab University
बता दें कि 26 मार्च को पीयू सीनेट की बैठक में विभिन्न कोर्सों की फीस में भारी वृद्धि के प्रस्ताव के बाद पीयू में सक्रिय 11 छात्र संगठनों ने आंदोलन को आह्वान किया था और 3 अप्रैल से इस आंदोलन को शुरू कर दिया गया। इसी आंदोलन की कड़ी में मंगलवार को संगठनों की ज्वाइंट स्टूडेंट्स एक्शन कमेटी की ओर से पीयू में बंद का आह्वान किया गया था। जिसके चलते पीयू बंद की शुरूआत छात्रों के रोष मार्च से की गई।
विज्ञापन
5 of 12
Students, cops clash at Panjab University
छात्रों का ये मार्च पीयू कैंपस में घूमता हुआ वीसी कार्यालय पहुंच गया। लेकिन पुलिस ने वीसी कार्यालय के मुख्य एंट्रेस पर बैरिगेट्स लगाकर जबरदस्त किलेबंदी की हुई थी। दरअसल, छात्र यहां वीसी को अपना मांग पत्र देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने छात्रों को इसकी अनुमति नहीं दी। लिहाजा प्रदर्शनकारी छात्र मुख्य गेट से वापस लौट गए।
विज्ञापन
6 of 12
Students, cops clash at Panjab University
लेकिन थोड़ी ही देर बाद अचानक छात्र संगठनों के सदस्य वीसी कार्यालय के पीछे स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी (यूआईसीईटी) विभाग से निकलकर वीसी कार्यालय के पिछले गेट से आफिस परिसर में एंट्री कर गए। छात्रों की वीसी कार्यालय में पिछले गेट से अचानक एंट्री देखकर पुलिस भी दंग रह गई। खैर, छात्रों ने वहां धरना देते हुए पीयू प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी की और वीसी से मुलाकात करने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
7 of 12
Students, cops clash at Panjab University
लेकिन सवा घंटे तक जब वीसी की ओर से बातचीत का कोई न्यौता नहीं आया, तो खफा छात्रों ने वीसी कार्यालय में ही जबरन घुसने की कोशिश की, बस इसी दौरान वहां जमकर हंगामा हो गया। पहले तो पुलिस बल प्रयोग कर छात्रों को वीसी कार्यालय से दूर करती रही, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों पर वॉटर कैनर वैन से पानी की तेज बौछारें बरसा दी।
8 of 12
Students, cops clash at Panjab University
इससे छात्र और नाराज हो गए और छात्रों ने वहीं वीसी परिसर के बगीचे में लगे पत्थर, ईंटे और गमले उठाकर पुलिस पर ही बरसाने शुरू कर दिए। भड़के प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की वॉटर कैनर वैन भी पथराव से तोड़ दी।
9 of 12
Students, cops clash at Panjab University
छात्रों की इस उग्र आंदोलन को देखते हुए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छात्रों पर डंडे बरसा दिए। इस दौरान पुलिस ने भी छात्रों पर पथराव शुरू कर दिया। लेकिन स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जबकि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद तो पुलिस छात्रों पर एकदम से हावी हो गई। पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
10 of 12
Students, cops clash at Panjab University
इसी दौरान पुलिस पीयू के यूआईसीईटी विभाग में पहुंच गई और यहां भी एक लैब में मौजूद छात्रों को पुलिस ने बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान वहां मौजूद टीचिंग स्टाफ और प्रेक्टिकल में व्यस्त छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये पुलिस की ज्यादत्ती है, क्योंकि पुलिस ने यहां उन छात्रों को भी पीटा, जो आंदोलन का हिस्सा नहीं थे। यूआईसीईटी विभाग में ही पुलिस ने मीडिया कर्मियों पर भी डंडे बरसाए, जिस दौरान तीन मीडिया कर्मी भी घायल हुए।
11 of 12
Students, cops clash at Panjab University
दूसरी ओर, पुलिस से बचते हुए कुछ छात्र पीयू स्थित श्री मुक्तसर साहिब गुरुद्वारा परिसर में जो घुसे। पुलिस ने भी इस गुरुद्वारे को पूरी तरह से घेर लिया और पौने तीन घंटे बाद गुरुद्वारे से 38 छात्रों का जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य वकीलों की मौजूदगी में सरेंडर करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में आंदोलनकरी छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
वीसी बोले, गुमराह हुआ आंदोलन
पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अरूण ग्रोवर ने इस आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन अब गुमराह हो चुका है। वीसी ने कहा कि फीस वृद्धि आंदोलन की आड़ में छात्र नेता अब अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उनके अनुसार जब छात्रों को आश्वस्त किया जा चुका है कि फीस वृद्धि पर दोबारा मंथन के लिए कमेटी का गठन हो चुका है और पीयू भी इस पर गंभीर है, तो मेरे ख्याल से ऐसे आंदोलनों की जरूरत ही नहीं है। उनके अनुसार यूनिवर्सिटी छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर ही अपना फैसला लेगी।