फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला के पिता को धमकाया, कहा- तेरा हाल बेटे से ज्यादा खतरनाक होगा

Fri, 02 Sep 2022 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम से एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की सुरक्षा को लेकर कुछ बोलेगा तो तेरा हाल भी तेरे बेटे से ज्यादा खतरनाक होगा। मूसेवाला के मेल एड्रेस पर भेजे गए ई-मेल में गुर्गें ने आगे लिखा है कि तेरे बेटे ने हमारे भाइयों को मरवाया था और हमने तेरे बेटे को मार दिया। तेरे दबाव में ही मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। इसे हम भूले नहीं है। हालांकि पुलिस ने धमकी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पहले बलकौर सिंह ने सवाल उठाया था कि मूसेवाला के हत्यारों को इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है। अगर इतनी सुरक्षा मूसेवाला को मिलती तो उनका बेटा आज जिंदा होता।
विज्ञापन

2 of 5
लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
कुछ दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा में कैंडल मार्च निकाला था। इस दौरान पिता ने कहा था कि परिणाम चाहे कुछ भी हो, वह चुप नहीं बैठेंगे। आजाद घूम रहे बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए यह लड़ाई शुरू की है। सिद्धू के सैकड़ों प्रशंसक ही उनकी ताकत हैं। सरकार को इंसाफ के लिए बहुत समय दे दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सचिन और अनमोल विदेश में गिरफ्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी सचिन थापन की अजरबैजान में गिरफ्तारी के बाद उसके साथी अनमोल बिश्नोई को केन्या में गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फर्जी पासपोर्टों के जरिये भारत से बाहर भगा दिया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की पूरी योजना तैयार करने में सचिन थापन और अनमोल बिश्नोई ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उस समय ये दोनों कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भी लगातार संपर्क में थे। सचिन थापन गैंगस्टर लॉरेंस का रिश्तेदार और अनमोल सगा भाई है।

4 of 5
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
1850 पन्नों का चालान पेश कर चुकी है पुलिस
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस चालान पेश कर चुकी है। 1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। चार आरोपी विदेश में छिपे हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया है, जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है। मोहाली में शिअद नेता विक्की मिड्डूखेड़ा का कत्ल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विक्की लॉरेंस का पंजाब यूनिवर्सिटी में सहपाठी और उसका बेहद करीबी था। विक्की की हत्या में शगनप्रीत का नाम आया था, जो मूसेवाला का करीबी था। शगनप्रीत ने विक्की के हत्यारों को पनाह दी थी। लॉरेंस को शक था कि शगनप्रीत के पीछे मूसेवाला है। इस वजह से लॉरेंस ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या करवा दी। मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें