फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इठलाते हुए रैंप पर उतरीं हुस्न की परियां तो टिक गईं सबकी नजरें, देखिए दिलकश तस्वीरें

Sat, 25 May 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
रैंप वॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
रैंप पर जब इठलाती बलखाती हुस्न की परियां उतरीं तो देखने वालों की नजरें उन पर टिक गई। उनकी दिलकश तस्वीरें आपको भी दीवाना बना देंगी, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

2 of 7
रैंप वॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
मोहाली स्थित नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी) के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। मौका था संस्थान के सालाना डिजाइन संग्रह अनुकामा-2019 का। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन 55 कलेक्शनों को मंच पर पेश किया। 35 महिला और 6 पुरुष मॉडलों ने रैंप वॉक कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

3 of 7
रैंप वॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
सबसे खुशी की बात यह थी कि इस दौरान प्रत्येक ड्रेस की एक थीम थी और साथ ही उसमें कोई न कोई संदेश छिपा हुआ था। डिजाइन स्नातक के छात्रों ने मेंटर्स डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. सिमरिता सिंह, दीप्ति शर्मा, गोबिंद राय और नवदीप कौर के मार्गदर्शन में बनाए। पंजाब सरकार के उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने नवोदित डिजाइनरों को शुभकामनाएं दीं।

4 of 7
रैंप वॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उद्योग और वाणिज्य विभाग की मुख्य सचिव व संस्थान की चेयरपर्सन विन्नी महाजन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के डायरेक्टर मनजीत बराड़ और संस्थान के डायरेक्टर के एस. बराड़ व प्रिंसिपल पूनम अग्रवाल भी कलेक्शन देखकर खुश हुए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही संस्थान की उपलब्धियों के बारे में अवगत बताया।

 
विज्ञापन

5 of 7
रैंप वॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
अनुकामा- 2019 शो फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में करवाया गया। मिस इंडिया खादी 2017 खुशबू रावत कार्यक्रम की शो स्टॉपर थीं। शो का आकर्षण था काजल द्वारा निर्मित दि लॉस्ट साउंड नामक एक संग्रह। यह पंजाब के जंडियाला गुरु स्थित ठठेरा समुदाय की कला से प्रेरित था। इसे यूनेस्को द्वारा अमूर्त शिल्प के रूप में मान्यता दी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
रैंप वॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
एक युवा छात्र डिजाइनर अनुषा ने बौद्ध प्रार्थना पर आधारित अभिधर्म पिताका को विषय के रूप में चुना। स्मृति वाही ने प्रकाश के लिए युद्ध नाम से एक संग्रह तैयार किया था। इसमें अंटार्कटिका में एस्किमो के जीवित रहने की कहानी बयां की गई। जागृति ने थर्ड जेंडर के लिए एक संग्रह तैयार किया था। ट्रांसजेंडर्स ने इस संग्रह की पोशाकें पहनकर रैंप वॉक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रैंप वॉक करती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
रीतांशु ने मानव तस्करी के मुद्दे को सामने लाने के लिए एक संग्रह तैयार किया था, जो कपड़ों पर बारकोड के जरिए बनाया गया था। मोहिता की डिस्को चकाचौंध से प्रेरित बॉल नाइट टू डिस्को लाइट्स को सिल्वर सीडी से सजा कर बनाया गया था। सिमरदीप और पवन ने क्रमश: अपने संग्रह जलवायु अन्याय और ज्वालामुखी विस्फोट का प्रदर्शन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें