किसानों को समर्थन देने पहुंची गायिका रुपिंदर हांडा।
- फोटो : अमर उजाला
पांच लाख ने पसंद किया...हक्क अपने लेई धरनेया ते
हिम्मत संधू ने किसानों के पक्ष में अपना गीत, हक्क अपने लेई धरनेया ते वैग्या दिल्लीये... यू-ट्यूब पर 24 सितंबर को अपलोड किया था। इस गाने में किसान और उसकी जमीन से प्यार को बताया गया है। अब तक इस गाने को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
तेरा वाह पेया है कीदे नाल
गायक हर्फ चीमा ने भी 24 सितंबर को किसान संघर्ष को लेकर गाना रिलीज किया था। उनके गाने के बोल थे... तेरा वा पेया है कीदे नाल, तैनूं दस्सांगे सरकारे नीं..। इसे अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।