फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए 'अन्नदाताओं' की ललकार, ट्रेनें रोक थामी रफ्तार

Thu, 08 Oct 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/मोगा/फिरोजपुर/पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सफेद मक्खी से तबाह कपास की फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिलने से गुस्साए किसान संगठनों ने बुधवार को पंजाब में विभिन्न जगहों पर ट्रेनें रोक और सड़कें जाम कर रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे करीब चार सौ किसानों को गिरफ्तार कर लिया। किसानों के प्रदर्शन के कारण फिरोजपुर डिवीजन को 23 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी जबकि छह ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने पड़े।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए 'अन्नदाताओं' की ललकार, ट्रेनें रोक थामी रफ्तार

2 of 6
रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार रात को ही किसान नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों में छापामारी की। लेकिन किसानों और उनके नेताओं को पहले ही इसकी भनक लग चुकी थी, इसलिए वे रात को ही कहीं और चले गए। रामपुरा फूल में किसानों ने ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित कर दी।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए 'अन्नदाताओं' की ललकार, ट्रेनें रोक थामी रफ्तार

3 of 6
भाकियू उग्राहां के जिलाध्यक्ष शिंगारा सिंह मान, भाकियू क्रांतिकारी के प्रादेशिक अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल, भाकियू डकौंदा के प्रादेशिक अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल, जमहूरी किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह नथाना ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कपास की बर्बादी के लिए जिम्मेदारी मंत्री व अधिकारियों को गिरफ्तार करने के बजाए किसानों के आंदोलन को दबाने पर लगी है।

मुआवजे के लिए 'अन्नदाताओं' की ललकार, ट्रेनें रोक थामी रफ्तार

4 of 6
मोगा में गांव डगरू के पास मोगा-फिरोजपुर रेल मार्ग जाम कर दिया। इस वजह से कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। मानसा में किसानों ने ट्रैक पर धरना दिया। इस कारण दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाले छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही रोक दिया गया। संगरूर में जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की तरफ से संगरूर में रेलवे स्टेशन पर रोष प्रदर्शन करते हुए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।

विज्ञापन

मुआवजे के लिए 'अन्नदाताओं' की ललकार, ट्रेनें रोक थामी रफ्तार

5 of 6
यहां पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सुनाम में गुस्साए किसानों ने जाखल —सुनाम रोड पर चक्काजाम करके सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पुलिस की भारी नाकाबंदी के बावजूद करीब सवा सौ किसानों का काफिला लहरागागा के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे के लिए 'अन्नदाताओं' की ललकार, ट्रेनें रोक थामी रफ्तार

6 of 6
पटियाला में किसानों ने पटियाला और धबलान के रेलवे स्टेशन पर आवाजाही ठप करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी पुलिस ने इससे पहले ही किसानों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने जिस किसी हिस्से में किसानों को इकट्ठा देखा, उन्हें तुरंत काबू कर लिया। पटियाला में 150 किसानों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें