बेरिकेटिंग पर चढ़ा आंदोलनकारी
- फोटो : एएनआई
हरियाणा का पंजाब डीजीपी को पत्र, बॉर्डर से एक किमी पहले ही मीडिया को रोकें
हरियाणा के डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर अपील की है कि हरियाणा बॉर्डर पर जहां बैरीकेडिंग की हुई है, इससे करीब एक किलोमीटर पहले ही मीडिया को रोका जाए। शुक्रवार को जब किसानों का जत्था हरियाणा बॉर्डर की तरफ बढ़ रहा था, तो काफी संख्या में मीडिया के नुमाइंदे उनके साथ थे। इस वजह से उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मीडिया के नुमाइंदों की सुरक्षा के लिए ही दोबारा अपील की जा रही है।