आप स्टेशन पर हों, ट्रेन आने वाली हो और टिकट खिड़की पर भीड़ होने की वजह से आप टिकट खरीद न पा रहे हों तो चिंता मत कीजिए। रेलवे ने नई सुविधा शुरू कर दी है, जोकि ऐसी स्थिति में आपकी ट्रेन छूटने नहीं देगी। देखिए, क्या?
विज्ञापन
ट्रेन आ चुकी हो, टिकट ले नहीं पाए तो देखिए नई सुविधा
2 of 6
ऐसी स्थिति आपके साथ आए तो आप टीटीई की सूचित कर बिना टिकट ही ट्रेन में सवार हो जाएं। आपकी टिकट टीटीई बना देंगे। इसके एवज में आपको दस रुपये रेलवे को अधिक चुकाना होगा। जी हां, रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह योजना ट्रेनों में लागू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन आ चुकी हो, टिकट ले नहीं पाए तो देखिए नई सुविधा
3 of 6
पहले चरण में ये सुविधा जिन ट्रेनों में शुरू हुई है, उनमें लखनऊ मेल, गरीब रथ, अर्चना एक्सप्रेस, मुंबई सुपरफास्ट, राजधानी सुपरफास्ट व अमृतसर कोलकाता आदि ट्रेनों के टीटीई को हैंड हेल्ड मशीन दी है। मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सर्वर से कनेक्ट रहेगी। इससे ट्रेन के हर कोच में खाली बर्थ और किस स्टेशन पर मुसाफिर उतरेगा, इसकी जानकारी मिलती रहेगी। जिससे टीटीई ट्रेन में ही वेटिंग व रिजर्व टिकट देंगे।
ट्रेन आ चुकी हो, टिकट ले नहीं पाए तो देखिए नई सुविधा
4 of 6
बिना टिकट लिए ट्रेन में चढ़ने वाले यात्री सीधे टीटीई से मिलेंगे। तय किराये से दस रुपये अतिरिक्त लेकर टीटीई इसी मशीन से टिकट देंगे। मशीन के जरिये ही वेटिंग टिकट वाले मुसाफिरों को बर्थ खाली होते ही मिल जाएगी। इससे उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जिनकी टिकट वेटिंग में होने के बावजूद समय से टिकट कंफर्म नहीं होती। अब टीटीई सीट नहीं बेच पाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेन आ चुकी हो, टिकट ले नहीं पाए तो देखिए नई सुविधा
5 of 6
सारी ट्रेनों में एसी व्यवस्था लागू हो जाने से टीटीई की मनामनी खत्म हो जाएगी। ट्रेन छूटने की जल्दी में सवार होने वाले मुसाफिरों से टीटीई और स्क्वायड के सिपाही मनमाना जुर्माना एवं रुपयों की वसूली करते हैं। इसके साथ ही वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बर्थ न होने की बात कहकर बर्थ नहीं देते थे। मगर हैंड हेल्ड मशीन से यात्री भी अपनी बर्थ की पोजीशन देख सकेंगे।
ट्रेन आ चुकी हो, टिकट ले नहीं पाए तो देखिए नई सुविधा
6 of 6
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में टिकट वितरण की प्रक्रिया लागू होने से सभी यात्रियों को लाभ होगा। रेलवे यात्रियों को हर सुविधा देने के लिए तत्पर है। जल्द हर सभी ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।