डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम की नकल के केस में फंसे कॉमेडियन 'पलक' उर्फ कीकू ने चंडीगढ़ में अपनी माफी पर सफाई दी। देखिए, बातचीत के मुख्य अंश।
विज्ञापन
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
2 of 9
टीवी चैनल बिग मैजिक पर अपने सीरियल अकबर बीरबल की प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आए कीकू शारदा ने बताया कि 13 साल से कॉमेडी कर रहा हूं, लेकिन ऐसा डर पहले कभी नहीं लगा। अगर मैं माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के समर्थक मुझे मार डालते।
विज्ञापन
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
3 of 9
कीकू ने आगे बताया कि देश में 97 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो कॉमेडी को समझते हैं, जबकि तीन प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो मुद्दा बना देते हैं। 13 साल में उन्होंने न जाने कितनी हस्तियों की नकल उनके सामने की है, लेकिन किसी ने भी बुरा नहीं माना, बल्कि उन्होंने हमारे काम की तारीफ ही की।
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
4 of 9

5 of 9
घटनाक्रम बताते हुए कीकू ने बताया कि वे कॉमेडी नाइट के आखिरी शो की शूटिंग कर रहे थे तो पुलिस स्टूडियो में पहुंच गई और कैथल ले जाने को कहा। मैने कहा कि मुंबई में बंद कर दो, लेकिन पुलिस न मानी और मुझे कैथल ले आई। कैथल पुलिस स्टेशन से मुझे कोर्ट में पेश किया गया, मैंने तुरंत माफी मांग ली।
विज्ञापन
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
6 of 9
कीकू बोले कि जब पुलिस स्टेशन से बाहर निकला तो बाहर हजारों लोग मेरे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। मुझे लगा कि यह भीड़ मुझे मार डालेगी। पुलिस से ज्यादा वहां बाबा के समर्थकों की भीड़ थी। हालांकि उनपर हमला नहीं हुआ। मुझे पुलिस ने रिहा किया और वह सुरक्षित मुंबई पहुंच गए।
विज्ञापन
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
7 of 9
माफी मांगना कितना सही है के सवाल पर कीकू बोले कि मुझे लगता है मैंने सही किया। मैंने जान बूझकर किसी का मजाक बनाने के लिए वह एक्ट नहीं किया था। दर्शक कई बार हमारे एक्ट को समझ नहीं पाते, मैंने उन्हीं दर्शकों से माफी मांगी है। कॉमेडियन कपिल ने भी उनका पूरा साथ दिया, वे उनके शुक्रगुजार हैं।
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
8 of 9
कॉमेडी नाइट्स तो खत्म हो गया, अब आगे की प्लानिंग क्या? के सवाल पर कीकू बोले कि वे चैनल के आभारी है, जिन्होंने उन्हें कपिल के साथ काम करने का मौका दिया। बहुत जल्द मैं कपिल और सुनील ग्रोवर, एक नए शो के साथ एक अलग चैनल पर नजर आने वाले हैं। बस इंतजार कीजिए।
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
9 of 9
अकबर बीरबल के बारे में पूछे गए सवाल पर कीकू ने बताया कि नए सीजन में अकबर-बीरबल में एक दुश्मन महिला किरदार की एंट्री होगी। इसका सामना अकबर से होगा। जो उसके राज्य में पहुंचकर सबके लिए चुनौतियां पेश करेगी। कीकू के साथ सीरियल में बीरबल बने विशाल कोटियान भी मौजूद रहे।