देवेश मोदगिल के मेयर बनने पर सांसद खेर के साथ सत्यपाल जैन के भी आंसू निकल आए। दोनों ने ऐसे जाहिर किया अपना प्यार...
विज्ञापन
2 of 7
Mayor Elections 2018
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा क्रॉस वोटिंग नहीं रोक पाई। भाजपा के देवेश मोदगिल ने मंगलवार को 22 वोट हासिल कर मेयर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया, जबकि भाजपा के समर्थन में कुल 23 पार्षद थे। मेयर चुनाव में एक और सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा के दो वोट क्रॉस हुए, जबकि डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा के ही किसी पार्षद ने वोट को अवैध किया।
विज्ञापन
3 of 7
Mayor Elections 2018
जीत के बाद पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने नवनियुक्त मेयर देवेश मोदगिल को गले लगाया। गले लगाने पर जैन के आंसू भी निकल गए। जैन को इस अरसे का लंबे समय से इंतजार था क्योंकि पिछले लंबे अरसे से चंडीगढ़ की राजनीति में टंडन गुट हावी था।
4 of 7
Mayor Elections 2018
अब मोदगिल के मेयर बनने से जैन भी सक्रिय हो जाएंगे। मोदगिल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को अपने राजनीतिक जीवन में कभी नहीं छोड़ा, जबकि कई लोग राजनीति में आगे बढ़ने के लिए जैन को समय के अनुसार छोड़ गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
Mayor Elections 2018
मोदगिल शुरू से जैन के साथ डटे रहे, जबकि इसका खामियाजा भी मोदगिल को कई बार भुगतना पड़ा। ऐसे में मंगलवार को अपने शिष्य को मेयर बनता देखकर जैन खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। जैन मोदगिल को अपने बेटे की तरह ही मानते हैं, जबकि मोदगिल जैन को अपना राजनीतिक गुरु कहते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Mayor Elections 2018
मोदी के न्यू इंडिया के सपने को चंडीगढ़ में करेंगे साकार
मोदगिल ने कहा कि शहर की सेवा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मोदगिल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 घंटे काम करते हैं। वह भी अधिकारियों के साथ इतना काम करेंगे। पीएम मोदी ने देश को न्यू इंडिया बनाने का सपना देखा है। वह भी अपने कार्यकाल में चंडीगढ़ को न्यू चंडीगढ़ बनाएंगे। अपने भाषण में मोदगिल ने पीएम मोदी के बारे में बताया कि जब वह 1996 में चंडीगढ़ के प्रभारी थे तो वह पार्टी के साधारण कार्यकर्ता थे। उस समय जब नगर निगम चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था तो मोदी चाहते थे कि सभी का शपथ ग्रहण समारोह खुले में हो। ऐसे में यूटी गेस्ट हाउस में ओपन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। तब उन्होंने सारी व्यवस्था को अपनी आंखों से देखा था। उन्होंने मेयर बनने पर मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ता फर्नीचर के ऊपर भी खड़े हो गए
जीतने की खुशी कार्यकर्ताओं पर इस तरह हावी हो गई कि वे नगर निगम में मेयर के कार्यालय में रखे टेबल और फर्नीचर के ऊपर खड़े हो गए। जबकि मेयर को बधाई देने और गले में फूलों का हार डालने के लिए उनकी पत्नी और परिवार को भी मौका नहीं मिला। कमरे के भीतर भीड़ इतनी थी कि परिवार भी मेयर कुर्सी तक नहीं पहुंच पाया।