मेयर चुनाव जीतने के बाद मोदगिल ने अपने भाषण में सांसद खेर के लिए ऐसी बातें बोलीं, जिसे सुनकर सांसद के भी आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
2 of 7
Mayor Elections 2018
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले आपको बता दें कि, चंडीगढ़ में एक बार फिर भाजपा ने मेयर पद पर कब्जा जमाया। पार्टी के देवेश मोदगिल ने कांग्रेस के दविंदर बबला को 17 मतों के अंतर से हराया। मोदगिल को 22 वोट पड़े, जबकि बबला को सिर्फ 5 वोट पड़े। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के गुरप्रीत सिंह ढिल्लो व डिप्टी मेयर पद पर विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
3 of 7
Mayor Elections 2018
चुनाव जीतने के बाद देवेश मोदगिल अपने संघर्ष और जीवन की कहानी बताते हुए भावुक हो गए, जबकि उन्होंने सांसद किरण खेर के बारे में यह कहा कि जीवन में परिवार, पति, पुत्र और पैसा चार अहम चीजें हर किसी को चाहिए, लेकिन शहर की लोकप्रिय सांसद शहर के लिए इन सभी को त्याग कर चंडीगढ़ की सेवा कर रही हैं।
4 of 7
Mayor Elections 2018
यह सुनते ही सदन में मौजूद सांसद किरण खेर भी भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। मोदगिल ने अपने भाषण में कहा कि ऐसी सांसद के मार्गदर्शन में वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में तीन पूर्व सांसद रहते हैं, जिनमें कांग्रेस के पवन बंसल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय हरमोहन धवन शामिल हैं। शहर के विकास के लिए अगर इन तीनों का दरवाजा खटखटाना पड़े तो वह ऐसा भी करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Mayor Elections 2018
पिता थे क्लर्क, जब देवेश दो साल के थे तब हो गई थी मौत
देवेश मोदगिल काफी साधारण परिवार से हैं। मोदगिल के पिता क्लर्क थे। देवेश दो साल के थे तभी उनके पिता की मौत हो गई थी। सदन में इसकी जानकारी देते हुए मोदगिल ने कहा कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। संघर्ष की इस कड़ी में कई लोगों ने साथ दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
Mayor Elections 2018
मोदगिल ने बताया कि वह 5 भाई बहन हैं और शुरुआती जीवन में पूरा परिवार एक कमरे में ही रहता था। मोदगिल ने कहा कि जिस प्रकार पीएम मोदी एक साधारण परिवार की पृष्ठिभूमि से हैं, उसी प्रकार वह भी एक अति साधारण पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं। इसलिए वह अपने आप को मेयर की बजाय नगर सेवक के रूप में काम करना पंसद करेंगे।
मोदगिल की पत्नी एमसीएम कालेज में लेक्चरर
मोदगिल का घर सेक्टर-18 में है। मोदगिल की पत्नी सेक्टर-36 एमसीएम कालेज में लेक्चरर हैं। मोदगिल के दो बच्चे हैं। इनमें बेटी बड़ी है और बेटा छोटा है, जबकि मोदगिल के भाई पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कर्मचारी है। मोदगिल 41 साल के हैं।