फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल लेकर 80 फुट ऊंचे टॉवर पर चढ़े दो युवक, हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 04 Nov 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
दो युवक पेट्रोल से भरी बोतल लेकर 80 फुट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गए हैं और कई घंटों से उनका हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
घटना चंडीगढ़ की है। पंजाब के दो ईटीटी टीचर पंजाब भवन के अंदर बने मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उनके हाथ में पेट्रोल भरी एक बोतल भी देखी गई। टॉवर पर चढ़ने के बाद दोनों टीचरों ने धमकी देनी शुरू कर दी कि अगर उनकी नौकरी की मांग नहीं पूरी की जाएगी तो वे पेट्रोल डालकर आत्मदाह या टावर से छलांग मार कर खुदकुशी कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
टीचरों की पहचान दीपक और राकेश के रूप में हुई। दोनों के टॉवर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी रामगोपाल व इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी घंटों तक दोनों युवकों को समझाते रहे और नीचे आने के लिए कहते रहे, लेकिन वे नहीं माने। यह देखते हुए फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गई।

4 of 6
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
जैसे ही गाड़ियां पहुंची, दोनों युवकों ने पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने लगे। यह देखकर वहां मौजूद लोगों को हाथ पैर फूल गए। पुलिस अधिकारी ने तुरंत फायर कर्मियों को नीचे बुला लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों टीचर टॉवर पर ही बैठे हैं और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मिलने की बात पर अड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
फिरोजपुर निवासी ईटीटी टीचर कमल ठाकुर ने बताया कि पंजाब से ईटीटी टीचर अपनी मांगों को लेकर छह ग्रुप बनाकर बुधवार रात चड़ीगढ़ पहुंचे थे। दीपक और राकेश बुधवार रात करीब एक बजे पंजाब भवन के अंदर घुसे गए। मौका मिलते ही बुधवार रात करीब तीन बजे दीपक और राकेश पंजाब भवन के मोबाइल टावर पर जाकर बैठ गए। दीपक और राकेश के पास तीन बैग हैं, जिसमें पेट्रोल की बोतल और खाने का सामान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
वहीं प्रशासन ने एहतियात के लिए पुलिस बल, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस वहां पर तैनात कर रखी है और टीचरों को समझाने की कोशिशें चल रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सेक्टर 9 स्थित पंजाब लघु सचिवालय की छत पर मांगों को मनवाने के लिए दो टीचर पेट्रोल लेकर चढ़ गए थे। जिसके बाद दोनों की किसी तरह काबू कर उन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें