पंजाब के लुधियाना में नगर निगम ने पुलिस के साथ मिलकर विदेशियों को घ्ार से निकाला। लुधियाना में सभी सियासी दबावों को दरकिनार कर शनिवार सुबह नगर निगम ने हैबोवाल के पवित्र नगर इलाके में कई सालों से नाजायज कब्जे कर बने मकानों पर बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन
बेदर्द हुई 'वर्दी' ने बेघर कर दिए विदेशी
2 of 7
पवित्र नगर में तीन सौ से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने पूरे इलाके को सील कर दिया। निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया और मामूली पत्थरबाजी भी की, लेकिन पुलिस की मदद से निगम मुलाजिमों ने तीस से 35 साल पुराने बने 146 नाजायज कब्जों को गिराने में सफलता हासिल कर ही ली।
विज्ञापन
बेदर्द हुई 'वर्दी' ने बेघर कर दिए विदेशी
3 of 7
पत्थरबाजी में पंजाब पुलिस का एएसआई राज कुमार मामूली रुप से घायल हो गया। देर शाम तक निगम की कार्रवाई चलती रही। दो दिन पहले भी नगर निगम कार्रवाई करने को तैयार था, लेकिन सियासी दबाव के चलते वह सफल नहीं हो सके।
बेदर्द हुई 'वर्दी' ने बेघर कर दिए विदेशी
4 of 7
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पिछले कई सालों से नगर निगम के अधिकारी इस कब्जे को खाली नहीं करवा पा रहे थे। इसके बाद आरटीआई सदस्य ने हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन करने का एक केस हाईकोर्ट में दायर कर दिया।
विज्ञापन
बेदर्द हुई 'वर्दी' ने बेघर कर दिए विदेशी
5 of 7
हाईकोर्ट ने इन कब्जों पर कार्रवाई करने के बाद निगम अधिकारियों को खुद आकर एफीडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए थे। अब 9 सितंबर को हाईकोर्ट में तारीख भुगतने से पहले नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करने पहुंच गए।
विज्ञापन
बेदर्द हुई 'वर्दी' ने बेघर कर दिए विदेशी
6 of 7
पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान से तीन सौ पुलिस मुलाजिमों का प्रबंध करवा लिया गया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे नगर निगम के मुलाजिम पूरे लाव लश्कर के साथ पवित्र नगर पहुंचे और उन्होंने पूरे इलाके को सील कर दिया। किसी भी व्यक्ति को इलाके में दाखिल नहीं होने दिया गया।
पुलिस फोर्स के साथ मिल निगम अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर आने के निर्देश दिए और मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। निगम के जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मण की अगवाई में तहबाजार सुपरिंटेंडेंट जसदेव सिंह सेखों, एटीपी कमलजीत कौर, एटीपी मोनिका आनंद ने जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई शुरू करवाई।