OMG! 115 करोड़ की हेरोइन देखी है आपने! पाकिस्तान
बॉर्डर पर तस्करों से मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने 115 करोड़ रुपये की हेरोइन
जब्त की। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
पाक बॉर्डर पर मुठभेड़, BSF ने बरामद की 115 करोड़ की हेरोइन
2 of 6
पाकिस्तान बॉर्डर पर तस्करों से मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने 115 करोड़ की 23 हेरोइन के पैकेट जब्त की। मामला पंजाब के फिरोजपुर/अमृतसर का है। बीएसएफ और कस्टम के संयुक्त ऑपरेशन के चलते सरहद पर पाकिस्तानी तस्कर 115 करोड़ की हेरोइन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पाक बॉर्डर पर मुठभेड़, BSF ने बरामद की 115 करोड़ की हेरोइन
3 of 6
बीएसएफ और तस्करों के बीच काफी देर तक फायरिंग भी हुई, लेकिन घना अंधेरा और धान की फसल की आड़ में तस्कर भागने में कामयाब हो गए। घटनास्थल से बीएसएफ को पाक मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह घटना बीएसएफ की पोस्ट थेहकलान (सेक्टर अमृतसर) में वीरवार और शुक्रवार की रात्रि को घटी।
पाक बॉर्डर पर मुठभेड़, BSF ने बरामद की 115 करोड़ की हेरोइन
4 of 6
बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी हकलान के पास से वीरवार रात को हेरोइन की बड़ी खेप पाकिस्तान से आने वाली है। इस पर बीएसएफ और कस्टम विभाग ने संयुक्त आपरेशन चलाया। बताई हुई जगह पर दोनों विभागों के जवानों ने कंटीली तार के पास पाकिस्तानी तस्करों की हरकत देखी।
विज्ञापन
पाक बॉर्डर पर मुठभेड़, BSF ने बरामद की 115 करोड़ की हेरोइन
5 of 6
जैसे ही तस्करों ने भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकने शुरू किए तो बीएसएफ ने चेतावनी दी। उसी समय पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग कर दी। तस्करों की फायरिंग को देखते हुए बीएसएफ ने भी फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन तस्कर घना अंधेरा और धान की फसल की आड़ में भागने में कामयाब हो गए।
पाक बॉर्डर पर मुठभेड़, BSF ने बरामद की 115 करोड़ की हेरोइन
6 of 6
शुक्रवार को सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पर बीएसएफ को 23 हेरोइन के पैकेट मिले, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 115 करोड़ रुपये कीमत है। इसके अलावा एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि इस साल सितंबर तक बीएसएफ ने पंजाब से सटे पाकिस्तानी बार्डर से 192.822 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है।