फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

Tue, 30 Sep 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा की 3 रैलियों में अमित शाह ने सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को  विशेष निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कौड़ियों के भाव में जो जमीन 'दामाद जी' ने कब्जा रखी है भाजपा के सत्ता में आते ही वो जमीन किसानों को लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

2 of 7
अंबाला सिटी के हुडा मैदान में पार्टी की रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता के आशीर्वाद से अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। पार्टी चुनाव के बाद न तो चौटाला से हाथ मिलाएगी, न ही हजकां का समर्थन लेगी।
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

3 of 7
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त करवाने का अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए उन राज्यों से कांग्रेस का सफाया करना जरूरी है, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। हरियाणा राज्य भी उन्हीं में से एक हैं, इसीलिए यहां कांग्रेस के सफाए के बाद ही प्रधानमंत्री सपना सच होगा।

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

4 of 7
अमित शाह ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश में जमीन के भाव भी बढ़ेंगे और जमीनों के ये बढ़े हुए दाम ‘दामादों’ को नहीं किसानों को मिलेंगे। प्रदेश में यदि भाजपा आई तो सूबे के हर वर्ग और राज्य का विकास होगा।
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

5 of 7
अंबाला सिटी से पहले रोहतक और फतेहाबाद (टोहाना) में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कभी हुड्डा तो कभी इनेलो को सत्ता सौंपी। इनमें से एक ने भ्रष्टाचार किया तो दूसरे ने भ्रष्टाचार के साथ गुंडागर्दी की। भाजपा न तो गुंडागर्दी और न ही भ्रष्टाचार पसंद करती है इसीलिए हरियाणा में पहली बार 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

6 of 7
भाजपा को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद 20 अक्तूबर को भाजपा मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में नरेंद्र मोदी ने 10 साल तक काम किया है। अब यदि उनको अपने अनुकूल सीएम मिलेगा तो आपका ऋण उतार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

7 of 7
शाह ने कहा कि हरियाणा में समय परिवर्तन का है। सभी कार्यकर्ता 25-25 वोटरों की फौज तैयार करे, ताकि सभी की जमानत जब्त करवाई जा सके। वर्तमान में प्रदेश्‍ा विकास दर में 18वें नंबर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि उनका व्यक्तित्व ऐसा है कि पूरी दुनिया की निगाह उनकी तरफ लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें