ईद उल अजहा के मौके पर चंडीगढ़ में जिसे जहां जगह मिली, वहीं पर उसने चादर बिछाकर खुदा की इबादत की और दुआएं मांगी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 4
eid celebreation at chandigarh
- फोटो : ajay verma
चंडीगढ़ में सेक्टर 20 स्थित जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
3 of 4
eid celebreation at chandigarh
- फोटो : ajay verma
ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नौ बजे तक मस्जिद, उसके पास का ग्राउंड लोगों से भर गया। जिसे जहां जगह मिली वहां पर चादर बिछाकर लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद देश की एकता और अखंडता के लिए दुआएं मांगी गईं।
eid celebreation at chandigarh
- फोटो : ajay verma
जामा मस्जिद, सेक्टर-20, नूरानी मस्जिद, सेक्टर-26, मस्जिद सेक्टर-29, ईदगाह मनीमाजरा, धनास न्यू कॉलोनी, जामा मस्जिद, बलटाना, किशनपुरा, नया गांव, जामा मस्जिद, लालड़ू, जामा मस्जिद, लालड़ू मंडी, मलोया मदरसा, मनीमाजरा टाऊन, जामा मस्जिद, खरड़, ईदगाह बुड़ैल, फरीदी मस्जिद मिल्क कॉलोनी धनास में ईद की नमाज अदा की गई। खास बात ये रही थी कि नमाज के बाद लोगों को बेटी बचाओ का संदेश भी दिया गया।