नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में मौत के मंजर को अपनी आखों से देखने वाले जब लौटकर अपनों से मिले तो आंखों से आंसू छलक पड़े। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
मौत का मंजर देख जब अपनों से मिले तो छलकीं आंखें
2 of 6
नेपाल में आए भीषण भूकंप से बच कर सोमवार सुबह दो परिवारों के 8 लोग जब अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो अपने परिवारों से मिलकर फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
मौत का मंजर देख जब अपनों से मिले तो छलकीं आंखें
3 of 6
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हुकुमचंद सहगल, उषा सहगल, के एल सहगल, संतोष, पाली, कमला देवी, लता रानी, शारदा देवी ने बताया हम लोग पशुपति नाथ माथा टेकने गए थे।
मौत का मंजर देख जब अपनों से मिले तो छलकीं आंखें
4 of 6
आए लोगों ने बताया कि भगवान ने हम पर कृपा की जो हम सकुशल वापस लौट आए। नरेश शर्मा ने कहा की भूकंप से बहुत बड़े जानमाल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौत का मंजर देख जब अपनों से मिले तो छलकीं आंखें
5 of 6
इस अवसर पर स्टेशन पर मौजूद जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बचकर लौटे परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने देश में तेजी से बचाव कार्य में लगी है, साथ ही नेपाल की भी सहायता कर रही है।
उधर जगत ज्योति स्कूल महा सिंह गेट में नेपाल भूकंप में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए बच्चों ने मोमबत्तियां जला कर प्रार्थना की। सभी अध्यापकों व बच्चों ने मौन धारण कर मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए पाठ किया।