फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी के इन 3 होनहारों ने 15 साल बाद जिताया वर्ल्ड कप, देखिए कैसे?

Tue, 20 Dec 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर्स
बेल्जियम को हराकर 15 साल भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप जीता और इसके पीछे ट्राइसिटी की तिकड़ी का कमाल रहा। देखिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर्स
टीम में ट्राइसिटी के तीन सितारे हैं। एक अमृतसर के गुरजंट सिंह, दूसरा कुराली का हरजीत सिंह और तीसरे बटाला के सिमरनजीत सिंह। टीम को चैंपियन बनाने में इन तीनों का अहम योगदान रहा। फाइनल मैच में चंडीगढ़ के गुरजंट ने 8वें मिनट में गोल दाग टीम का खाता खोला।
विज्ञापन

3 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर्स
वहीं, टीम इंडिया की कमान कुराली के हरजीत सिंह के हाथ में थी। इन्हीं की अगुवाई में टीम के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया और खिताब अपने नाम किया। सिमरनजीत सिंह ने 22वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।

4 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर्स
गुरजंट सिंह सेक्टर 42 स्थित हॉकी अकादमी के ट्रेनी हैं। अकादमी के कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट जब 11 वर्ष के थे तो 2005 में उन्होंने यहां की अकादमी ज्वाइन की थी। वह 2011 तक इस अकादमी के अहम सदस्य रहे। जिसने अपनी टीम को नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जितवाने में अहम भूमिका निभाई।

 
विज्ञापन

5 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर्स
कप्तान हरजीत सिंह तुली कुराली के गांव निहोलका के रहने वाले हैं। कप्तान हरजीत ने भास्कर से बातचीत में कहा कि मैं इस जीत का श्रेय पूरी टीम को देता हूं। हरजीत के पिता ड्राइवर हैं। हरजीत जालंधर के खालसा कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। तुली के नेतृत्व में जूनियर टीम ने जैसे ही बेल्जियम को पराजित करके विश्व कप पर कब्जा किया तो तुली के घर मैच देख रहे गांव वालों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बलबीर सिंह सीनियर
15 साल बाद जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी का खिताब जीतने पर पूर्व ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ‘इस जीत से मुझे सुखद आनंद मिला है। मैं भारतीय टीम केहर सदस्य, कोच और स्पोर्टिंग स्टाफ को दिल से बधाई देता हूं। यह टीम के हर सदस्य की कड़ी मेहनत का फल है। मैं इस युवा टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आशा कर सकता हूं कि भारतीय टीम अगले ओलंपिक में पहचान दिलाएगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें