फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Video: सरेराह लड़की को छेड़ रहा था पुलिसवाला, जनता अदालत ने दी ये सजा

Mon, 05 Feb 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 7
Hisar Police
एक पुलिसवाला लड़की को छेड़ रहा था, इसको ऐसा करते काफी देर से लोग देख रहे थे फिर जब लोगों का गुस्सा फूटा तो...

2 of 7
Hisar Police
महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा जिसके कंधों पर हो अगर वही उनसे अभ्रद व्यवहार करने लगे तो न्याय की उम्मीद किससे करें। ये मामला हैरान और परेशान दोनों करने वाला है।

3 of 7
Hisar Police
मामला हरियाणा के हिसार का है। जहां शराब के नशे में धुत्त एक पुलिसवाला लड़की से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों अौर महिलाअों ने उसकी खूब पिटाई की। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स पुलिसकर्मी को जमीन पर लेटा दिखा कर बोल रहा है कि यह करेगा हमारी रक्षा। यह सुनते ही वह उठकर बैठ जाता है और तीन बार बोलता है भाई मेरे और मार लो। 

4 of 7
Hisar Police
मेरा क्या बिगाड़ लोगे। इसके बाद महिलाएं हाथ में जूती लेकर उस पर बरस पड़ती है। पीटने के बाद वह जमीन पर लेटकर हाथ जोड़ लेता है। शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति हिसार पुलिस का जवान है। जब ये बात बड़े अधिकारियों तक पहुंची तो हिसार पुलिस ने लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में शराबी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया।

5 of 7
Hisar Police
वायरल हो रहा वीडियो हरियाणा के हिसार का है। जानकारी के अनुसार हिसार के रायपुर रोड पर नशे में धुत्त पुलिस वाला आते- जाते लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
Hisar Police
पुलिस वाले का नाम योगेश बताया जा रहा है। वह एक्साइज स्पेशल टीम में इएचसी की पोस्ट पर तैनात है। इस हरकत के लिए उसे लाइन हाजिर किया जा चुका है अौर इसके साथ ही डिपार्टमेंट इंक्वायरी भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां देखें वीडियो
Next
AU ऐप में पढ़ें