पुलिसवाला शराब पीकर धुत्त था, पर नाका लगाकर खड़ा हो गया। फिर वो 'हाईवोल्टेज ड्रामा' हुआ, देखकर हर किसी के मुंह से निकला, शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
Chandigarh Traffic Police
मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। शराब के नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने नाका लगाकर ऑटो चालकों से वसूली की और किसी ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। घटना वीरवार सुबह 6 से 9.30 के बीच की है। हेड कांस्टेबल पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर ऑटो चालकों को रोककर वसूली कर रहा था। इसकी वीडियो बनाकर गुरप्रीत सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 6
Chandigarh Traffic Police
इसके बाद मौके पर पीसीआर और थाना पुलिस पहुंची। थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुभाष चंद का मनीमाजरा सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि भी हो गई है। पुलिस ने ओल्ड रोपड़ रोड स्थित जीएस संस के मालिक गुरप्रीत सिंह के बयान दर्जकर मामले की स्पेशल रिपोर्ट बनाकर सीनियर अफसरों को भेज दी है।
4 of 6
Chandigarh Traffic Police
चंडीगढ़ ट्रैफिक विंग का हेड कांस्टेबल सुभाष चंद वीरवार को ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के 100 कदम की दूरी पर ओल्ड रोपड़ रोड पर शिवालिक गार्डन गेट के सामने बने शराब ठेके पर खड़ा होकर सुबह साढ़े छह से साढे़ नौ बजे तक आने-जाने वाले ऑटो चालकों को रोक कर वसूली कर रहा था। हेड कांस्टेबल को नशे की हालत में वसूली करता देखकर गुरप्रीत सिंह ने पहले मोबाइल में वीडियो बनाया, फिर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 6
Chandigarh Traffic Police
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे आकर दुकान खोली तो हेड कांस्टेबल वसूली में लगा था। लोगों ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से यहां खड़ा है। उसको काफी देर खुलेआम पैसे लेते देखकर उन्होंने साढ़े 9 बजे वीडियो बनाकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सुभाष चंद ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
निलंबित कर विभागीय जांच होगी: एसएसपी
थाना प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुभाष चंद के ऑटो चालकों से वसूली करने की स्पेशल रिपोर्ट बनाकर एसएसपी ट्रैफिक शशंाक आनंद के पास भेज दी है। उधर, एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय जांच करवाई जाएगी।