फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर ऑटो ड्राइवर से पैसे मांग रहा था पुलिसवाला, देखिए बदले में क्या मिला?

Fri, 12 Jan 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Chandigarh Traffic Police
दरअसल, शराब के नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल की ऑटो चालकों से वसूली का वीडियो वायरल हो गया है। घटना वीरवार सुबह 6 से 9.30 के बीच की है।
विज्ञापन

2 of 7
Chandigarh Traffic Police
हेड कांस्टेबल पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर ऑटो चालकों को रोककर वसूली कर रहा था। इसकी वीडियो बनाकर गुरप्रीत सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पीसीआर और थाना पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 7
Chandigarh Traffic Police
थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुभाष चंद का मनीमाजरा सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि भी हो गई है। पुलिस ने ओल्ड रोपड़ रोड स्थित जीएस संस के मालिक गुरप्रीत सिंह के बयान दर्जकर मामले की स्पेशल रिपोर्ट बनाकर सीनियर अफसरों को भेज दी है। 

4 of 7
Chandigarh Traffic Police
चंडीगढ़ ट्रैफिक विंग का हेड कांस्टेबल सुभाष चंद वीरवार को ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के 100 कदम की दूरी पर ओल्ड रोपड़ रोड पर शिवालिक गार्डन गेट के सामने बने शराब ठेके पर खड़ा होकर सुबह साढ़े छह से साढे़ नौ बजे तक  आने-जाने वाले ऑटो चालकों को रोक कर वसूली कर रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
Chandigarh Traffic Police
हेड कांस्टेबल को नशे की हालत में वसूली करता देखकर गुरप्रीत सिंह ने पहले मोबाइल में वीडियो बनाया, फिर पुलिस को जानकारी दी। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे आकर दुकान खोली तो हेड कांस्टेबल वसूली में लगा था। 
विज्ञापन

6 of 7
Chandigarh Traffic Police
 लोगों ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से यहां खड़ा है। उसको काफी देर खुलेआम पैसे लेते देखकर उन्होंने साढ़े 9 बजे वीडियो बनाकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सुभाष चंद ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chandigarh Traffic Police
निलंबित कर विभागीय जांच होगी : एसएसपी
थाना प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुभाष चंद के ऑटो चालकों से वसूली करने की स्पेशल रिपोर्ट बनाकर एसएसपी ट्रैफिक शशंाक आनंद के पास भेज दी है। उधर, एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें