पाकिस्तान से तस्करी में आई 750 करोड् की हेरोइन को कस्टम विभाग ने जब आग लगाया तो वो पल भर में राख हो गई। कस्टम विभाग ने अलग-अलग कार्रवाईयों के दौरान इस हेरोइन की खेप को पकड़ा था। विभाग ने करीब 155.052 किलो हेरोइन को फूंका। अंतराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोईन की कीमत 750 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: देखते ही देखते फूंक डाली 750 करोड़ की हेरोइन
2 of 5
यह हेरोइन अमृतसर एनवीरो केयर प्राइवेट लिमिटेड झब्बल रोड इब्बन कला की फैक्टरी में जलाई गई है। यह फैक्टरी पर्यावरण विभाग की ओर से स्वीकृत है।
विज्ञापन
तस्वीरें: देखते ही देखते फूंक डाली 750 करोड़ की हेरोइन
3 of 5
यह वह हेरोइन है जो डीआरआई और कस्टम विभाग की ओर से अलग अलग समय के दौरान पकड़ी गई थी।
तस्वीरें: देखते ही देखते फूंक डाली 750 करोड़ की हेरोइन
4 of 5
इस संबंधी अलग अलग अदालतों में चल रहे केस भी समाप्त हो चुके हैं। इस अवसर पर कस्टम विभाग के अधिकारी नितिन सैनी, डिप्टी कमिश्नर सुंदर लाल और असिस्टेंट कमिश्नर बलविंदर सिंह मौजूद थे।
तस्वीरें: देखते ही देखते फूंक डाली 750 करोड़ की हेरोइन
5 of 5
बलविंदर सिंह ने बताया कि यह हेरोइन नौ अलग-अलग केसों के दौरान पकड़ी गई थी। वर्ष 2007-2008 के दौरान और 2013-14 के दौरान यह रिकवरी हुई थी। इससे पहले भी विभाग 2012-13 के दौरान 445 किलो हेरोइन को आग के हवाले कर चुका है।