भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी और हंसराज हंस विधानसभा हलका पठानकोट से भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में सांसद हेमा मालिनी ने कहा मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए नोटबंदी जैसा अहम कदम उठाया। नोटबंदी के फैसले से आज देश का आम नागरिक खुश है।
विज्ञापन
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने पंजाब को विकास की राह पर डाला है। विकास की इसी रफ्तार को इसी तरह बनाए रखने के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन को जिताना होगा। सूफी गायक हंसराज हंस ने कहा कि मतदान करना देश के नागरिक का अधिकार है। लेकिन मतदान का प्रयोग ‘मत्त’ (अक्ल) से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने करप्शन का सफाया किया है और गरीबों के हक के लिए पूरी मेहनत से काम किया है।
विज्ञापन
3 of 5
हंसराज और हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व भाजपा छोड़कर आजाद पार्षद बने नरेंद्र काला फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के लोकसभा हलका गुरदासपुर इंचार्ज स्वर्ण सलारिया, हलका इंचार्ज व मेयर अनिल वासुदेवा, जिला प्रधान अनिल रामपाल, उम्मीदवार अश्वनी शर्मा, रोहित पुरी, विपिन महाजन, सुरेश शर्मा, सतीश, इंद्रजीत गुप्ता, दिपांशु घई, मनप्रीत साहनी, वीना परमार, प्रभा महाजन, शोभा रानी मौजूद थीं।
4 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा को धूप से बचाने के लिए सलारिया ने मंगवाया छाता
रैली में मंच पर जब दूसरे नेता संबोधित कर रहे थे तो कुर्सी पर बैठीं हेमा मालिनी धूप से चेहरे को बचाने में लगी रहीं। हेमा हाथ में पकड़े अपने पर्स के साथ चेहरा बचा रहीं थीं। तभी पास ही बैठे स्वर्ण सलारिया ने उनके लिए छाता मंगवाया, जो रैली के अंत तक उनके साथ रहा।
मंच पर भाजयुमो जिला प्रधान सुरेश शर्मा और संबोधन के समय स्वर्ण सलारिया हेमा मालिनी के पास छाता ताने खड़े रहे। इसके अलावा अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों के अलावा भाजपा नेताओं में भी काफी होड़ रही।