फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदते समय याद रखेंगे ये 7 बातें, तो कोई नहीं बना पाएगा बेवकूफ

Sun, 22 Apr 2018 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
सोने की खरीदारी
लोग सोना खरीदते हैं, लेकिन खरीदारी से पहले कई बार कुछ बातों पर ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी और नुकसान होता है।
विज्ञापन

2 of 10
सोने की खरीदारी
आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि जो ज्वेलरी आप खरीद रहे हैं वह हालमार्क है कि नहीं। चंडीगढ़ सेक्टर-27 में आम लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई हालमार्किंग को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय मानक ब्यूरो के उपमहानिदेशक एके शर्मा ने बताया कि वास्तव में बीआईएस द्वारा अप्रूव्ड चुनिंदा ज्वेलर्स हैं। यही ज्वेलर्स बीआईएस के हालमार्क का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
सोने की खरीदारी
इसके अतिरिक्त यदि कोई भी ज्वेलर इसका उपयोग करता है तो वह अवैध है। उन्होंने बताया कि एक आर्टिकल को हालमार्किंग करवाने पर सिर्फ पैंतीस रुपये का खर्च आता है। हाल मार्क करवाने में सिर्फ पांच से छह घंटे लगते हैं। यदि हाल मार्क अनअप्रूव्ड ज्वेलर से खरीदारी की जाती है और सोने में खोट है तो आम उपभोक्ता को परेशानी हो सकती है।

4 of 10
सोने की खरीदारी
पंजाब में बीआईएस से अप्रूव्ड पांच सौ ज्वेलर्स हैं, जबकि हरियाणा में तीन सौ ज्वेलर्स हैं। चंडीगढ़ में पचास ज्वेलर्स हैं। हालमार्किंग के लिए चंडीगढ़ में एक सेंटर अप्रूव्ड है। पंजाब और हरियाणा में चार-चार सेंटर अप्रूव्ड हैं। हालमार्किंग के लिए सुनार अपने आर्टिकल सेंटर पर भेजता है और उसको लेजर के मशीन के माध्यम से हाल मार्क प्रिंट किया जाता है। कोई ज्वेलर जो कि हाल मार्क लाइसेंसी नहीं है और वह हालमार्क ज्वेलरी बेचता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 10
सोने की खरीदारी
सोने की शुद्धता- यूं तो हर दुकानदार अपने बेचे गए गहने को मार्केट में चल रहे रेट के अनुसार वापस लेने का दावा करता है लेकिन अगर आप उसके पास जाएंगे तो जरूरी नहीं कि दावे के अनुरूप ही मुनाफा मिले और सोना वाकई उतना शुद्ध हो जितना कि उसका दावा। ऐसे में सोने के लिए बीआईएस 916 हॉलमार्क को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुद्धता का पैमाना माना जाता है जिसमें यह गारंटी होती है कि सोना 91.6 प्रतिशत खरा है यानी 22 कैरट है।
विज्ञापन

6 of 10
सोने की खरीदारी
हॉलमार्क चार्ज- हॉलमार्क के गहने खरीदते वक्त आपको थोड़ी कीमत अधिक देनी होगी जिसमें इस परीक्षण की लागत को शामिल किया जाता है। कई बार हॉलमार्क के गहनों की कीमत भी अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कई जगहों पर जानकारी लेकर उपयुक्त जगह से ही हॉलमार्क सोना खरीदें।
विज्ञापन

7 of 10
सोने की खरीदारी
मेकिंग चार्ज- मेकिंग चार्ज अलग-अलग गहनों के मुताबिक अलग-अलग होता है जिसे ज्वेलर्स सोने के गहने बनाने के मेहनताने के रूप में लेते है। ऐसे में ज्वेलरी खरीदते वक्त अलग-अलग जगहों के मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर ले लें जिससे आपके गहने की कीमत में कम से कम मेकिंग चार्ज हो और सोना या मेटल अधिक हो। जब भी आप गहने बेचेंगे मेकिंग चार्ज की कीमत का नुकसान तो होगा ही क्योंकि बेचते वक्त तो आपको सोने की कीमत ही मिलेगी। ऐसे में कम से कम मेकिंग चार्ज वाली खरीदारी ही फायदे का सौदा है। हां, ध्यान रखें आप सोने में जितने अधिक नग और डिजाइन की मांग करेंगे, उस पर मेकिंग चार्ज उतना अधिक होगा और सोने की शुद्धता उतनी कम हो सकती है।

8 of 10
सोने की खरीदारी
मेकिंग चार्ज टैग- प्रतियोगिता के इस दौर में आजकल कई ज्वेलर्स अपने गहनों पर मेकिंग चार्ज का भी टैग लगाते हैं, जिससे आपको गहने बनवाने में आसानी हो सकती है। लेकिन इसके लिए भी आपको मार्केट का जायजा लेना ही होगा। टैग पर मेकिंग चार्ज क्या है, इसका फायदा गहने बनवाते वक्त हो सकता है क्योंकि इसमें कीमत बढ़ने-घटने की आशंका अधिक रहती है पर खरीदते वक्त इससे क्या फर्क पड़ता है कि टैग में क्या छपा है, आपकी नजर तो सबसे कम मेकिंग चार्ज वाले गहने पर होगी जिसे खरीदते वक्त ही मेकिंग चार्ज देना होगा।

9 of 10
सोने की खरीदारी
वेस्टेज चार्ज- सोने की कीमत कम है इसलिए अगर आप अपने पुराने गहने बदलकर कुछ नया बनवाना चाहते हैं तो हो सकता है आपको गहने का वेस्टेज ज्वेलर को देना पड़े। आमतौर पर यह मानते हैं कि सोने के गहनों को दूसरे गहने में बदलते वक्त कुछ हिस्से का नुकसान होता है लेकिन जौहरी इसे वापस निकाल लेते हैं। ऐसे में वेस्टेज चार्ज के नाम पर ठगे जाने की आशंका भी बढ़ जाती है। बेहतर होगा कि आप कई जगहों पर वेस्टेज चार्ज का पता करें और फिर है गहनें बदलवाएं।
विज्ञापन

10 of 10
सोने की खरीदारी
ईएमआई पर गहने- आजकल कई बड़े ज्वेलर्स इस तरह की स्कीम चलाते हैं जिसमें अगर आप एक साथ गहने की पूरी कीमत नहीं दे पा रहे हैं तो सोने के गहनों की कीमत ईएमआई में चुकाएं। हो सकता है आपकी आखिरी किश्त भी वे भर दें। कई बार बड़ी खरीदारी करने पर भी तरह-तरह के निवेश का ऑफर ज्वेलर्स देते हैं। ये ऑफर कितने काम के हैं, यह तो नहीं कह सकते लेकिन ईएमआई पर सोना खरीदने से एक बार में आपका बजट बिगड़ने से तो जरूर बचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें