असहिष्णु मुद्दे पर आमिर खान के बयान पर पंजाबभर में उबाल। बॉलीवुड स्टार 'दंगल' के लिए जिस होटल में ठहरे हैं उसके बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
2 of 9
असहिष्णु मुद्दे पर आमिर खान के बयान पर पंजाबभर में उबाल। बॉलीवुड स्टार 'दंगल' के लिए जिस होटल में ठहरे हैं उसके बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। शिवसेना पंजाब ने फिरोजपुर रोड स्थित होटल रेडीसन ब्लू के बाहर आमिर खान का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगवाई कर रहे शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि जिस देश ने आमिर खान को इतना प्यार और रुतबा दिया आमिर ने उन्हीं लोगों का मान नहीं किया।
विज्ञापन
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
3 of 9
इस दौरान शिवसेना पंजाब के प्रभारी नितीश नारंग, उप प्रधान अमित कोडल, प्रिंस शर्मा, भानु प्रताप, शक्ति डाबी, संदीप थापर, डॉ. राकेश सोलंकी, राजेश बेदी मौजूद थे। शिवसेना पंजाब के सदस्यों ने दोपहर डेढ़ बजे होटल रेडूसन ब्लू के बाहर आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन करने का समय रखा। जब इस बात का पता पुलिस को चला तो बड़ी संख्या में फोर्स वहां पहुंच गई। होटल रेडीसन ब्लू के बाहर का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
4 of 9
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों मेन रोड पर ही रोक दिया। उसके बाद शिवसेना के सदस्यों ने प्रदर्शन कर आमिर का पुतला फूंका। जब प्रदर्शनकारी वहां से चले तो पुलिस को चैन की सांस ली। उधर फगवाड़ा में शिव सेना हिंदुस्तान ने बॉलीवुड अभिनेता के बयान के विरोध में उनका पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
5 of 9
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए हरिद्वार के गंगा घाट पर देश के विभिन्न भागों से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
6 of 9
शुगर मिल चौक में आमिर खान का पुतला फूंकने के बाद जिला प्रधान मनीष सूद ने कहा कि आमिर खान का बयान दुनिया में भारत की साख को दागदार करने की साजिश का हिस्सा है। सूद ने कहा कि कहा कि आमिर खान यदि चाहें तो उनके पूरे परिवार के लिए सीरिया का वीजा शिव सेना हिंदुस्तान उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। इस मौके पर भजन बाती, राजुकमार, सुखदेव सिंह, डा. कमल सरोज, राजू, सौरव शर्मा, सोमप्रकाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
7 of 9
उधर जालंधर में भी आमिर खान के असहिष्णुता के बयान के खिलाफ भाजपा मंडल की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। मंडल के सचिव उमेश बत्रा के नेतृत्व में बुधवार को आमिर खान का पुतला फूंका गया। मकसूदां चौक पर इकट्ठे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता उमेश बत्रा ने कहा की जिस देश ने आमिर खान को इतनी बुलंदियों तक पहुंचाया, उसी के बारे में इस तरह के बयान देना बहुत ही निंदनीय है।
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
8 of 9
उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को कोई कड़ा कदम उठाना चाहिए। इस दौरान भाजपा मंडल एक के महासचिव राकेश विज, भाजपा नेता नरिंदर तलवार, वाल्मीकि सेना के प्रधान सोहन लाल, दलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह भट्टी मौजूद थे। उधर कपूरथला में फिल्म अभिनेता आमिर खान के बयान पर भड़के हिंदू संगठन ने बुधवार को मस्जिद चौक पर आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन कर बैनर फूंका।
pics: आमिर खान के बयान पर उबाल, प्रदर्शन और नारेबाजी
9 of 9
विहिप के जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह लवली, विहिप नेता मंगत राम भोला, बजरंग दल जिला प्रभारी चंद्रमोहन भोला और नगर प्रधान जीवन वालिया की अगुवाई में आमिर खान को देशद्रोही बताते हुए अभिनेता के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आमिर ने साजिश के तहत ऐसा बयान दिया है। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा बॉबी ने कहा कि आमिर हों या शाहरुख उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि देश ने उन्हें जाति धर्म से परे रख उनकी कला को सम्मान दिया है।