ट्रेन चालक की बहादुरी ने करीब 5000 यात्रियों की जान बचा ली। ट्रैक के साथ आग लगी थी, लेकिन चालक उस आग के उपर से ही ट्रेन भगा कर ले गया। देखिए, कैसे?
विज्ञापन
खचाखच भरी ट्रेन को आग के उपर से ही ले भागा चालक, तस्वीरें
2 of 6
ये घटना हुई, लुधियाना रेलवे स्टेशन पर। यहां त्यौहारों के चलते ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी चल रही हैं। अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी थी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 के ट्रैक के साथ लगी डीजल सप्लाई पाइप में आग लग गई। आग इंजन से तीसरे डिब्बे के नीचे लगी थी। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
खचाखच भरी ट्रेन को आग के उपर से ही ले भागा चालक, तस्वीरें
3 of 6
ट्रेन में सभी कोच जनरल थे और करीब 5000 यात्री सवार थे। ड्राइवर राम भरोसे ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत 22 कोच वाली ट्रेन को दौड़ाकर सेफ जोन में पहुंचा दिया। अगर ड्राइवर गाड़ी को आगे नहीं बढ़ाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
खचाखच भरी ट्रेन को आग के उपर से ही ले भागा चालक, तस्वीरें
4 of 6
हादसे के समय प्लेटफार्म नंबर 1 पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइंग एक्सप्रेस भी पहुंच चुकी थी। करीब 10 हजार से ज्यादा लोग प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे और होजरी का करोड़ों का सामान भी पड़ा था। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
खचाखच भरी ट्रेन को आग के उपर से ही ले भागा चालक, तस्वीरें
5 of 6
ड्राइवर राम भरोसे ने बताया कि सिग्नल डाउन होते ही खिड़की से ट्रैक के पास आग लगी देखी तो मैंने सायरन बजा कर मैसेज दिया कि ट्रैक पर आग लगी है, गाड़ी चलाने दो। अगर कोच को आग लग गई तो कई जानें चली जाएंगी। कहते ही मैंने ट्रेन चला दी और उसे आगे ले जाकर सेफ जोन मे रोक लिया। संतुलित स्पीड से ट्रेन को आगे बढ़ाया इसलिए कोच में आग नहीं लगी।
खचाखच भरी ट्रेन को आग के उपर से ही ले भागा चालक, तस्वीरें
6 of 6
हादसे के समय प्लेटफार्म नंबर 1 पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइंग एक्सप्रेस भी पहुंच चुकी थी। करीब 10 हजार से ज्यादा लोग प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे और होजरी का करोड़ों का सामान भी पड़ा था।