पंजाबी फिल्म स्टार दिलजीत दोसांझ से कुछ भी पूछो, उनका जवाब सिर्फ एक 'इश्क हाजिर है'। देखिए तस्वीरें। दिलजीत दोसांझ स्टारर यह फिल्म जल्द ही यूट्यूब चैनल फिल्मीशाट्स पर दिखाई देगी। यह एक शार्ट फिल्म है। जिसमें एक नया कांसेप्ट दिखाई देगा। इस फिल्म की कहानी दो लोगों के इर्द गिर्द घूमती है। यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन, वक्त और हालात के कारण दोनों को जुदा होना पड़ता है। फिल्म का म्यूजिक 13 फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म लोगों को और उनकी व्यस्ततता को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि कम से कम समय में ज्यादा एंटरटेनमेंट हो।