फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर की ऐसी ख्वाहिश, जानकर मिल्खा सिंह भी दंग

Wed, 03 Jun 2015 07:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म की प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आए अनिल कपूर ने मिल्खा सिंह के सामने ऐसी ख्वाहिश रखी कि फ्लाइंग सिख दंग रह गए। जानिए क्या थी वो ख्वाहिश?
Trending Videos
विज्ञापन

अनिल कपूर की ऐसी ख्वाहिश, जानकर मिल्‍खा सिंह भी दंग

2 of 7
दरअसल, अनिल कपूर मिल्‍खा सिंह के बेटे का किरदार निभाना चाहते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि अगर भाग मिल्खा भाग की रीमेक बनती है, तो वह मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह का किरदार निभाना पसंद करेंगे, क्योंकि जीव ने गोल्फ में देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अनिल कपूर की ऐसी ख्वाहिश, जानकर मिल्‍खा सिंह भी दंग

3 of 7
अनिल कपूर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ दिल धड़कने दो की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान पूरी स्टार कास्ट फ्लाइंग सिख से मिलने उनके घर पहुंची। स्टार कास्ट में फरहान अख्तर, रणबीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और जोया अख्तर शामिल रहीं।

अनिल कपूर की ऐसी ख्वाहिश, जानकर मिल्‍खा सिंह भी दंग

4 of 7
बता दें कि यह पहली बार था, जब फरहान अख्तर फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह से मिल रहे थे। इस मौके पर फरहान ने मिल्खा सिंह की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की और कहा कि दुनिया देखना चाहती है कि एक एथलीट का जीवन कैसे होता है।
विज्ञापन

अनिल कपूर की ऐसी ख्वाहिश, जानकर मिल्‍खा सिंह भी दंग

5 of 7
वहीं मिल्खा सिंह ने कहा कि भाग मिल्खा भाग की रीमेक की बातें तो लोग कर रहे हैं, लेकिन मैंने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया है। मिल्खा सिंह ने फरहान की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर किरदार निभाने में काफी माहिर हैं। भाग मिल्खा भाग में वह इसे सिद्ध कर चुके हैं।
विज्ञापन

अनिल कपूर की ऐसी ख्वाहिश, जानकर मिल्‍खा सिंह भी दंग

6 of 7
मिल्खा सिंह के घर पर परांठे खाने को लेकर फरहान अख्तर और रणबीर सिंह के बीच मुकाबला चला। खाने में फरहान अख्तर आगे रहे। रणबीर कपूर ने कहा कि मैंने दो और अख्तर ने 6 परांठे तेजी से खाकर मुकाबला जीता। वहीं अनिल कपूर तीन परांठे खा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कपूर की ऐसी ख्वाहिश, जानकर मिल्‍खा सिंह भी दंग

7 of 7
अनिल कपूर ने आश्चर्य जताया कि जिस घर में इतने बेहतर आलू के परांठे बनते हों वहां मिल्खा सिंह कैसे कामयाब एथलीट बन गए। यदि मुझे रोज ऐसे ही शानदार देसी घी के परांठे खाने को मिलें तो मैं तो अपनी फिटनेस ही खो दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें