फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

Mon, 13 Jul 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
डिजिटल इंडिया के तहत हरियाणा सरकार ने लोगों को ई-लॉकर की सुविधा दी है। क्या है ई-लॉकर? कैसे बनता है ये और क्या फायदा है इसका? यहां जानिए डिटेल में। रिपोर्टः हर्ष कुमार सलारिया
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

2 of 8
ई-लॉकर इंटरनेट पर बनाया जाने वाला एक सेफ है। इसके लिए एक अकाउंट बनाया जाता है। इस लॉकर में आप अपने सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज सेव कर सकते हैं, जिन्हें आप जरूरत पड़ने पर कहीं पर भी और किसी भी समय यूज कर सकते हैं। ऐसा होने पर आपको दस्तावेज की हार्ड कॉपी साथ में कैरी नहीं करनी पड़ेगी और उनके खोने का डर भी नहीं होगा।
विज्ञापन

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

3 of 8
डिजिटल लॉकर खोलने के लिए https://digitallocker.gov.in पर आधार कार्ड के जरिए सर्वप्रथम लॉगिन करना होगा। यह लॉकर उपयोगकर्ता को क्लाउड में निजी स्टोरेज की जगह देता है। लॉकर के लिए मोबाइल नंबर या कंप्यूटर में बायोमीट्रिक डिवाइस का उपयोग किया जा सकता है। यदि व्यक्ति के पास आधार कार्ड है और मोबाइल नंबर से जुड़ा है तो साइन-अप पेज पर आधार नंबर डालने पर ‘वन टाइन पासवर्ड’ (ओटीपी) एसएमएस के जरिए मोबाइल पर पहुंचता है, लेकिन कंप्यूटर में बायोमीट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए अपनी अंगुली के निशान स्कैन करके साइन-अप किया जा सकता है।

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

4 of 8
ओटीपी अथवा बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद, यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाता है। इस तरह साइन-अप प्रक्रिया पूरी होती है। साइन अप करने केबाद उपयोगकर्ता अपने दस्तावेज स्कूल सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि सीधे अपने लॉकर में डाल सकता है। इसके अलावा लॉकर में पुराने दस्तावेज की स्कैन की हुई कॉपी भी अपलोड की जा सकती है। खास बात यह भी है कि पुराने दस्तावेज पर ई-साइन सुविधा भी मिलती है। लॉकर से ही दस्तावेजों को संबंधित सेवाओं के लिए आनलाइन साझा किया जा सकता है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

5 of 8
मई माह के दौरान राज्य सरकार ने डिजिटल लॉकर सिस्टम की सुविधा शुरू करने की घोषणा करने के बाद 5 जुलाई को इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया है। बीते पांच दिन में इस सुविधा से 33700 लोग जुड़ गए हैं। इस सुविधा से लगातार जुड़े रहे लोगों में उन युवाओं की संख्या अधिक है, जो बेरोजगार हैं और नौकरी पाने के लिए सरकारी विभागों व चयन आयोग द्वारा विज्ञापित पदों के लिए इन दिनों आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

6 of 8
हरियाणा राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम (हारट्रोन) के मुताबिक, प्रदेश में शुरू की गई इस सेवा की विशेष बात यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड नंबर के जरिए अपना ई-लॉकर खोल सकता है और इस लॉकर में वह अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षिक सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पास बुक आदि को आनलाइन ही एक पासवर्ड के जरिए सुरक्षित रख सकता है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

7 of 8
ई-लॉकर खोलने वाले व्यक्ति को इसका लाभ यह होगा कि वह भविष्य में आनलाइन सेवाओं में जहां कहीं भी उसके दस्तावेजों की जरूरत हो, वह आनलाइन ही भेज सकता है, जोकि ई-लॉकर धारक का समय और पैसा दोनों बचाएंगे। इससे दस्तावेजों के देरी से पहुंचने या रास्ते में गुम होने की चिंता भी नहीं रहेगी। हारट्रोन के एमडी विजेंद्र कुमार केअनुसार, ई-लॉकर का उपयोग कोई भी व्यक्ति अपने आधार लिंक के जरिए निजी तौर पर कर सकता है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे बनाएं ऑनलाइन लॉकर और क्या होगा फायदा?

8 of 8
खास बात यह भी है कि प्रदेश के कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हाल के दिनों में जितने भी रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाले गए हैं, उन सभी में आनलाइन आवेदन को अनिवार्य किया गया है। हालांकि यह काम बिना ई-लॉकर के भी हो सकता है लेकिन आए दिन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए ई-लॉकर एक बेहतरीन सुविधा है। यह भी देखा गया है कि इस सेवा को फिलहाल बड़े शहरों के युवाओं ने ही अपनाया है और छोटे कस्बे व गांव के लोग काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें