खाने की बात हो या बीमारी की, शहद हर घर में कई तरह से प्रयोग किया जाता है। लेकिन अब शहद इस्तेमाल करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
2 of 9
Honey With Water
सर्दियों का मौसम नजदीक आते ही शहद की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर मिलावटी शहद बाजार में सप्लाई करते हैं। शहद शुद्ध है, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने स्तर पर उसकी पहचान करें। आइये जानते हैं आप किस तरह से असली और नकली शहद की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
केला और शहद
पानी के साथ मिलाकर टेस्ट
इस टेस्ट के लिए, कांच के गिलास में पानी लेकर एक चम्मच शहद लें। पतले तार के रूप में उसे पानी में डालिए। शुद्ध शहद पतले तार के रूप की तरह गिलास की सतह में बैठ जाएगा जबकि मिलावटी शहद पानी में घुल जाएगा।
4 of 9
शहद
मक्खी बताएगी कौन सा शहद असली
शुद्ध शहद में मक्खी गिरकर फंसती नहीं है, बल्कि फड़फड़ा कर उड़ जाती है। मिलावटी शहद में मक्खी फंसकर रह जाएगी। काफी कोशिशों के बाद भी उड़ नहीं सकेगी।
विज्ञापन
5 of 9
शहद
शीशे की प्लेट से शहद का टेस्ट
एक मामूली सी शीशे की प्लेट आपको बता सकती है कि आप शुद्ध शहद का सेवन कर रहे हैं या मिलावटी शहद का। शीशे की प्लेट में शहद टपकाने पर यदि उसकी आकृति सांप की कुंडली जैसी बन जाये तो शहद शुध्द है। मिलावटी शहद प्लेट में गिरते ही फैल जाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
honey
- फोटो : Healthline
ठंड में जम जाता है शुद्ध शहद
शुद्ध शहद सुगंधित होता है ठंड में जम जाता है और गर्मी में पिघल जाता है, जबकि मिलावटी शहद हर समय एक ही तरह का रहता है। इसलिए अगर ठंड में आपका शहद जम नहीं रहा तो समझ जाएं कि उसमें मिलावट की गई है।
विज्ञापन
7 of 9
honey
सफेद कपड़े से शहद की मिलावट की पहचान
एक सफेद कपड़ा लें। इस कपड़े पर थोड़ी सी शहद डालें। कुछ देर में पानी से साफ कर दें। शुद्ध शहद का दाग कपड़ों पर नहीं लगता है, जबकि मिलावटी शहद का दाग कपड़ों पर लग जाता है। इसलिए अगर कपड़े पर दाग रह जाए तो समझ लीजिए शहद में मिलावट की गई है।
8 of 9
honey
लकड़ी के टुकड़े से शहद का टेस्ट
किसी लकड़ी के टुकड़े पर एक बूंद शहद टपकाएं। इस शहज को माचिस की तीली जलाकर दिखाएं। ऐसा करने पर अगर वह जलने लगे तो उसे असली शहद समझें। न जलने पर समझ लीजिए कि आपकी शहद में किसी किस्म की मिलावट की गई है।
रूई की बत्ती से शुद्ध शहद की पहचान
रूई की एक छोटी सी बत्ती भी बता सकती है कि रूई की बत्ती बनाकर उसे शहद में भिगोकर जलाया जाए। मिलावटी शहद या तो जलता ही नहीं या फिर चिट-चिट की आवाज करके जलता है।