धार्मिक दर्शन दीदार यात्रा चंडीगढ़ में थी। जो लोग गुरु साहिबान की पवित्र निशानियों के दर्शन करने से चूक गए, वे यहां कर सकते हैं दीदार। तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
2 of 14
मोहाली की संगत को निहाल करने के बाद धार्मिक दर्शन दीदार यात्रा सेक्टर-44 के गुरुद्वारा बाग शहीदां में पहुंची। यहां संगत ने पावन निशानियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
3 of 14
गुरु साहिबानों की पावन निशानियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची। सभी इस क्षण को देखने के लिए लालयित नजर आए। गर्मी और धूप की परवाह किए बिना संगत इस पल को यादगार बनाने में जुटी रही।
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
4 of 14
शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ इकाई के प्रधान जगजीत सिंह कंग ने बताया कि गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से गुरु साहिबानों की पावन निशानियों की दर्शन यात्रा पंज प्यारों अगुवाई में चंडीगढ़ पहुंची। इसमें बलवंत सिंह रामूवालिया, जत्थेदार अमरीक सिंह मोहाली, मंजीत सिंह सेठी, जोगा सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
5 of 14
यात्रा का अकाली दल के प्रधान जगजीत सिंह कंग, हरजिंदर कौर, पार्षद हरदीप सिंह, अमरिंदर सिंह, निर्मलजीत कौर सेखों, सुरजीत कौर संधू, राजिंदर सिंह साहनी के साथ गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटियों सहित अन्य संगत ने जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
6 of 14
इस मौके पर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को गोरा कंग ने रूमाला भेंट किया। उन्होंने पंज प्यारों और यात्रा प्रबंधकों को शिरोपा देकर सम्मानित किया। पवित्र निशानियां शहर के विभिन्न भागों से होती हुई सेक्टर-34 के गुरुद्वारा सहिब में पड़ाव के लिए पहुंची। उसके बाद यात्रा श्री अंब साहिब मोहाली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
7 of 14
इससे पहले बुधवार को मजात से जिले में दाखिल हुई यात्रा विभिन्न स्थानों से होती हुई रात करीब एक बजे गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंची। शहर की संगत दर्शनार्थ डटी रहीं। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इंतजार करते रहे।
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
8 of 14
यात्रा के पहुंचने पर उन्होंने पवित्र निशानियों के दर्शन किए। सुबह साढ़े दस बजे यात्रा के चंडीगढ़ रवाना होने की प्रक्रिया शुरू हुई। डीसी टीपीएस सिद्धू, एसएसपी गुरप्रीत भुल्लर, एसपी हरपाल संधू व एसडीएम लखमीर सिंह ने निशानियों के दर्शन किए।
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
9 of 14
प्रशासन की ओर से डीसी सिद्धू, हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया, जिला योजना कमेटी चेयरपर्सन अमनजोत कौर व एसजीपीसी मेंबर हरजिंदर कौर ने पांच प्यारों को सिरोपे भेंट किए। डीएसपी राजपाल सिंह की अगुवाई में टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
10 of 14
इसके बाद यात्रा 11 बजे चंडीगढ़ रवाना हुई। वहां के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए यात्रा वीरवार रात गुरद्वारा अंब साहिब पहुंचेगी। शुक्रवार सुबह रोपड़ जिले के लिए रवाना होगी। इस मौके शिअद शहरी प्रधान जोगिंदर स्लैच, अमरीक मोहाली, बलजीत कुंभड़ा, गुरमुख सोहल, जेपी सिंह व जोगा सिंह भी मौजूद थे।
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
11 of 14
चंडीगढ़ में मौजूद धार्मिक दर्शन दीदार यात्रा के दर्शनार्थ उमड़ी संगत।
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
12 of 14
चंडीगढ़ में मौजूद धार्मिक दर्शन दीदार यात्रा के दर्शनार्थ उमड़ी संगत।
Pics: नहीं कर पाए पवित्र निशानियों के दर्शन तो यहां कर लें
13 of 14
चंडीगढ़ में मौजूद धार्मिक दर्शन दीदार यात्रा के दर्शनार्थ उमड़ी संगत।