फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैद राम रहीम के लिए 8 लोगों ने कर दी ऐसी हरकत, मच गया हड़कंप...पुलिस भी सकते में

Mon, 25 Jun 2018 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम
जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के लिए आठ लोगों ने ऐसी हरकत कर दी, पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। आला अफसर हैरान है कि ये हो क्या रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
राम रहीम
घटना हरियाणा के रोहतक की है। सुनारिया जेल के बाहर प्रतिबंधित एरिया से पुलिस ने एक गाड़ी जब्त की और उसमें सवार आठ लोगों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि पंजाब नंबर पीबी 31 एफ 0044 की इस गाड़ी में राम रहीम के ही अनुयायी थे। थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम
उन्होंने पूरा मामला बताते हुए कहा कि गाड़ी सवार आठ लोग जेल की तरफ मुंह करके नमन कर रहे थे। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वे डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हैं, इसलिए जेल की तरफ मुंह करके गुरु का नाम लेकर नमस्कार कर रहे हैं। इस जगह से कुछ दूरी पर पुलिस नाका लगा हुआ था।

4 of 6
राम रहीम
एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर समेत सभी को हिरासत में ले लिया। उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली। पुलिस ने सभी अनुयायियों से कड़ी पूछताछ की है। समाचार लिखे जाने तक सभी अनुयायी हिरासत में ही थे।
विज्ञापन

5 of 6
Ram Rahim singh
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने दो साध्वियों से रेप मामले में 28 अगस्त 2017 को 20 साल की सजा सुनाई थी। रोहतक की सुनारिया जेल में बाबा सजा काट रहा है। यहां बाबा को अन्य सभी कैदियों से अलग रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ram Rahim - फोटो : File Photo
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं। हालांकि राम रहीम से मिलने के लिए केवल उनका परिवार जेल आ सकता है, लेकिन उनके अनुयायी भी आते हैं और जेल से कुछ दूर पहले ही रुक जाते हैं, वहीं हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें