Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
Sun, 18 Oct 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(जींद)
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थकों से भरा कैंटर पेड से टकरा गया। हादसे में 20 श्रद्धालु घायल हो गए। देखिए तस्वीरें।
Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
हादसा जींद में नरवाना शहर के गांव फैरण के पास हुआ। डेराप्रेमी राम रहीम की मूवी एमएसजी टू देखने के लिए जा रहे थे।
Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाकर घायलों के अस्पताल पहुंचाया।
Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पांच लोगों की गंभीर हालात देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
गांव खरड़वाल के लगभग 30 डेरा प्रेमी शुक्रवार सुबह नरवाना के सिनेमाघर में डेरा प्रमुख राम रहीम की एमएसजी टू फिल्म को देखने के लिए रवाना हुए थे।
Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
जब उनका कैंटर गांव फरैण व नेहरा के बीच में पहुंचा तो अचानक सामने से ट्रैक्टर आ गया। इसमें कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पलट गया।
Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
कैंटर पलटते ही हाहाकार मच गया। हादसे में सवार पवन, सुखदेव, दिलबाग, राजबीर, साहिल, राहुल, सोनिया, मनीषा, वेदप्रकाश, सुभाष, साधु, बिट्टू, पवन, कर्मजीत, मनोज, ज्ञानीराम घायल हो गए।
Pics: डेराप्रेमियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, 20 पहुंचे अस्पताल
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कैंटर में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने पवन, सुखदेव, दिलबाग, राजबीर, साहिल की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जबकि कैंटर में सवार लगभग दस लोगों को मामूली चोटें आईं।