अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् द्वारा जारी फर्जी बाबाओं की लिस्ट में राम रहीम के नाम पर डेरा सच्चा सौदा ने सफाई दी और कहा कि...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
राम रहीम
राम रहीम का बहिष्कार डेरा प्रेमियों के लिए अखबारी खबर से ज्यादा कुछ नहीं है। इस विषय पर बात करते हुए डेरा प्रेमी ऋषिपाल सहारनपुर ने अखाड़ा परिषद् के बहिष्कार को महज कागजी करार दिया।
विज्ञापन
3 of 6
गुरमीत राम रहीम
डेरा प्रेमी ने कहा कि अखाड़ा परिषद् का प्रभाव बहुत ही सीमित है जो कि पूरे हिन्दू समाज में भी कोई मायने नहीं रखता। 90 फीसदी हिन्दू समाज अखाड़ों व मठाधीशों के नाम से भी वाकिफ नहीं हैं।
4 of 6
Ram rahim
डेराप्रेमी ऋषिपाल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु गुरु परंपरा को मानने वाले लोग हैं तथा डेरा सच्चा सौदा संत मत पर आधारित सर्वधर्म संगम संस्था है, जिसका किसी एक समाज या अखाड़े से कभी कोई जाति ताल्लुक नहीं रहा, ऐसे में अखाड़ा परिषद् द्वारा किए गए बहिष्कार का भला क्या औचित्य?
विज्ञापन
5 of 6
राम रहीम
- फोटो : social media
उन्होंने यह भी कहा कि डेरा सच्चा सौदा को मानने वाले पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन में मानवता भलाई के 133 कार्य कर रहे हैं। ऐसे में मानवता भलाई कार्य करने वालों की संख्या भी करोड़ों में हैं, जोकि सब धर्मों का सम्मान करते हैं। अखाड़ा परिषद् के सभी पदाधिकारी कुल 33 कार्य भी नहीं कर पा रहे।
डेरा प्रेमी आज भी मानवता भलाई के कार्यों पर चलने का संकल्प दोहरा रहे हैं। उन्होंने अखाड़ा परिषद् के लोगों को सलाह दी कि घोषणा करने से पहले डेरा सच्चा सौदा के बारे में गहर विचार विमर्श करना चाहिए था। चूंकि गुरुजी को दोषी सिद्ध करने वाली अदालत अंतिम नहीं है। अभी उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय बाकी है।